Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला : पुलिस के साथ मुठभेड़ में JJMP के तीन उग्रवादी ढेर, एक  गिरफ्तार

गुमला पुलिस और जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई. यह मुठभेड़ की घटना बुधवार की सुबह जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के केचकी जंगल में हुई.
Advertisement
Advertisement

Ranchi/Gumla : गुमला पुलिस और जेजेएमपी (JJMP) उग्रवादी संगठन के नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई. यह मुठभेड़ की घटना बुधवार की सुबह जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के केचकी जंगल में हुई.

 

इस मुठभेड़ में झारखंड पुलिस की टीम ने तीन उग्रवादियों को मार गिराया है. इनमें लोहरदगा के सेनहा के रहने वाले लालू लोहरा व सुजीत उरांव और लातेहार के होशिर का रहने वाला छोटू उरांव शामिल है. 

 

सर्च अभियान के दौरान उग्रवादियों ने की फायरिंग

जानकारी के अनुसार, गुमला एसपी हरिश बिन जमा को सूचना मिली थी कि जेजेएमपी संगठन के कुछ उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बिशनपुर इलाके में जमा हुए हैं. सूचना के बाद झारखंड जगुआर और गुमला जिला बल की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया.

 

गठित टीम ने इलाके में सर्च अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस की टीम जैसे ही केचकी जंगल में पहुंची, उग्रवादियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीन उग्रवादी मारे गये और एक को गिरफ्तार कर लिया गया.

 

उग्रवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद 

गुमला एसपी हरिश बिन जमा ने कहा कि दोनों ओर से हुई मुठभेड़ में तीन उग्रवादी मारे गये हैं. इनके पास से एक-एक 56 राइफल, एक एसएलआर और एक इंसास राइफल बरामद हुए हैं. सुरक्षा बलों द्वारा जंगल में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही