Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमलाः वृद्ध की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

चैनपुर अंचल के लूरु गांव में एक वृद्ध शिबू उरांव की हत्या और उनकी पत्नी घानो देवी पर जानलेवा हमले के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस कांड में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेज दिया है.
Advertisement
Advertisement
गिरफ्तार आरोपियों को ले जाती पुलिस.

Gumla : गुमला जिले के चैनपुर अंचल के लूरु गांव में एक वृद्ध शिबू उरांव की हत्या और उनकी पत्नी घानो देवी पर जानलेवा हमले के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस कांड में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेज दिया है. ज्ञात हो कि गत दिनों बदमाशों ने गांव के 75 वर्षीय शिबू उरांव के घर में घुसकर गला दबाकर उनकी हत्या कर दी थी. इस दौरान उनलोगों ने उनकी पत्नी घानो देवी को भी हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था. घटना के बाद से गांव में आक्रोश का माहौल था.

 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ श्रुति अग्रवाल, सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र राम और थाना प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपियों का नाम बालकिशन मुंडा व बैसाखू मुंडा है. थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही