Search

Gumla : दो किशोरियां रहस्यमय ढंग से लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

Gumla : सदर थाना क्षेत्र के टांगरटोली गांव से दो नाबालिग लड़कियों के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है. चार दिन बीत जाने के बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं, जबकि गांव में भी चिंता का माहौल बना हुआ है. लापता किशोरियों की पहचान 15 वर्षीय आशिका केरकेट्टा और 15 वर्षीय रोशनी उरांव के रूप में हुई है. दोनों एक-दूसरे की घनिष्ठ सहेलियां बताई जा रही हैं.
 
Uploaded Image

परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

परिजनों के अनुसार, 16 जून की सुबह दोनों लड़कियां नदी में नहाने जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं. इसके बाद परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी.

काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने गुमला थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. परिजनों का कहना है कि दोनों लड़कियों के पास मोबाइल फोन भी नहीं था और उन्होंने कहीं बाहर जाने की कोई जानकारी भी नहीं दी थी. ऐसे में उनके अचानक गायब हो जाने से परिवार किसी अनहोनी की आशंका से सहमा हुआ है.

जानकारी के अनुसार, आशिका स्थानीय लूथरान स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है, जबकि रोशनी कुछ समय पहले पढ़ाई छोड़ चुकी है. दोनों अक्सर साथ रहती थीं और गांव में भी उनकी अच्छी दोस्ती की चर्चा थी.

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों किशोरियों की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही मामले का खुलासा करने की कोशिश की जाएगी.

इधर, चार दिनों से दोनों लड़कियों के लापता रहने से टांगरटोली गांव के लोगों में भी बेचैनी है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों किशोरियों की शीघ्र बरामदगी की मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही