Search

 
 
 

गुमला : महिला पंचायत सचिव 8 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

झारखंड में  एंट्री करप्शन ब्यूरो भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में गुमला के विष्णुपुर प्रखंड के सेरका पंचायत की सचिव किरण कुमारी खलखो को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.
 

Gumla :   झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंट्री करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में गुमला के विष्णुपुर प्रखंड के सेरका पंचायत की सचिव किरण कुमारी खलखो को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.

 

शेष राशि के भुगतान व बिल पास करने के लिए मांगी थी रिश्वत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेरका पंचायत निवासी परिवादी परमेश्वर सिंह (52 वर्ष) ने एसीबी रांची में लिखित शिकायत दी थी. शिकायत में बताया गया था कि चट्टी गांव में जमीन पर गार्डवाल निर्माण कार्य के लिए ग्राम सभा के माध्यम से राशि स्वीकृत की गई थी.

 

कार्य पूरा होने के बाद शेष राशि के भुगतान और बिल पास करने के एवज में पंचायत सचिव किरण खलखो 8 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रही थी. परिवादी रिश्वत देना नहीं चाहते थे, इसलिए उन्होंने इसकी शिकायत एसीबी से की.

 

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने सत्यता की जांच की और आरोप सही पाए जाने पर जाल बिछाकर सेरका पंचायत सचिव को घूस की रकम लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही