Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला : नाबालिग को भगाने वाला युवक हिमाचल से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Gumla :  चैनपुर अंचल के कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुटमा गांव के रहने वाले बंधा असुर (20 वर्षीय) को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उस पर एक नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप है. यह मामला तब सामने आया, जब लड़की के भाई ने पिछले महीने कुरूमगढ़ थाने में अपनी बहन के लापता होने और बंधा असुर द्वारा भगाए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दोनों को बरामद किया और गुरुवार शाम युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

 

पांचवीं कक्षा से ही दोनों के बीच था प्रेम संबंध

जानकारी के अनुसार, बंधा असुर और नाबालिग लड़की बचपन से ही एक ही स्कूल और एक ही कक्षा में साथ पढ़ते थे. पांचवीं कक्षा से ही दोनों के बीच प्रेम-संबंध था, जो समय के साथ गहरा होता गया. उन्होंने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने की कसमें खाई थीं. पिछले महीने, बंधा असुर कथित तौर पर 17 वर्षीय किशोरी को शादी की नीयत से भगाकर हिमाचल प्रदेश ले गया था. बताया जा रहा है कि लड़की के परिवार वाले अंतरजातीय विवाह होने के कारण इस रिश्ते के खिलाफ थे.

 

20 दिनों के अंदर पुलिस ने दोनों को कर लिया बरामद

थाना प्रभारी मुनेश तिवारी ने बताया कि धारा 164 के तहत लड़की का बयान दर्ज कराया गया है. बाल कल्याण समिति के समक्ष भी उसका बयान दर्ज किया गया है. साथ ही, उसका मेडिकल टेस्ट भी कराया गया है. पुलिस ने 20 दिनों के भीतर ही दोनों को हिमाचल प्रदेश से बरामद कर लिया था.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही