Search

 
 
 

आरा में सुबह-सुबह धांय-धांय, रिटायर्ड इनकम टैक्स ऑफिसर की गोली मारकर हत्या

Lagatar Desk :  घटना के संबंध में बताया जाता है कि रामकुमार सिंह रोज की तरह गुरुवार की सुबह अपने बेटे राजेश कुमार के साथ मॉर्निग वॉक पर जा रहे थे. बेटा गाड़ी में बैठा था और राम कुमार सिंह गैरेज का गेट बंद करने लगे. इसी दौरान तीन हथियारबंद अपराधी मौके पर पहुंचे और रामकुमार सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी.
 
गोलीबारी

Lagatar Desk :  बिहार के आरा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां नवादा थाना क्षेत्र स्थित जैन कॉलेज के पास गुरुवार की सुबह अपराधियों ने क्षत्रिय कल्याण संगठन के अध्यक्ष और रिटायर्ड इनकम टैक्स अधिकारी रामकुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए.

 

मॉर्निग वॉक पर निकलने के दौरान हुआ हमला

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रामकुमार सिंह रोज की तरह गुरुवार की सुबह अपने बेटे राजेश कुमार के साथ मॉर्निग वॉक पर जा रहे थे. बेटा गाड़ी में बैठा था और राम कुमार सिंह गैरेज का गेट बंद कर रहे थे. इसी दौरान तीन हथियारबंद अपराधी मौके पर पहुंचे और रामकुमार सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी.

 

सात-आठ गोली लगने से वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े. छह गोलियां उनके दाहिनी ओर पेट और सीने के पास, एक गोली बाईं ओर सीने के पास और एक गोली बाईं ओर गर्दन में लगी. गोलीबारी के दौरान उनका बेटा गाड़ी में ही बैठा था. लेकिन अचानक हुई इस वारदात में जब तक राजेश कुछ पाता, तब तक अपराधी उसके पिता को गोली मारकर फरार हो गए.

 

घटना की सूचना पाकर नवादा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल राम कुमार सिंह को आरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

इसे भी पढ़ें

 

13 कट्ठा जमीन विवाद में हत्या की आशंका

राजेश कुमार के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के सिंगही मोड़ के पास उनके पिता ने उनके नाम पर 13 कट्ठा जमीन खरीदी थी. आरोप है कि जमीन खरीदने के बाद आरा के कुछ कथित जमीन माफियाओं की नजर उस पर पड़ गई और वे कब्जा करने की कोशिश करने लगे.

 

राजेश ने बताया कि उनके पिता ने इस मामले को लेकर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी. उनका दावा है कि जमीन विवाद के चलते पहले भी उनके पिता पर कई बार जानलेवा हमले किए गए. उसने आशंका जताई कि जमीन विवाद ही हत्या की मुख्य वजह हो सकती है.

 

हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और इसमें शामिल लोगों की भूमिका अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले तीन अपराधियों की पहचान और हत्या के पीछे की साजिश का पता लगाने की कोशिश कर रही है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही