Search

 
 
 

कांके में आपसी विवाद में गोलीबारी, एक युवक घायल, FIR दर्ज

राजधानी के कांके थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में गोलीबारी हुई है. इस गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया है. घायल युवक का नाम अरुण टोप्पो है. गोली मारने का आरोप अमृत टोप्पो पर लगा है.
 

Ranchi :  राजधानी के कांके थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में गोलीबारी हुई है. इस गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया है. घायल युवक का नाम अरुण टोप्पो है. गोली मारने का आरोप अमृत टोप्पो पर लगा है. 


बताया जाता है कि अमृत टोप्पो अपने कार में बैठे थे. उसी दौरान उसकी नजर अरुण टोप्पो पर पड़ी, जो अपने घर नगड़ी जा रहा था. इसके बाद  अमृत टोप्पो ने  अरुण टोप्पो को पैर में गोली मारकर जख्मी कर दिया. 


कांके थाना में एफआईआर दर्ज, छापेमारी जारी

इस मामले को लेकर कांके थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है. इसके  बाद पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है. डीसपी अमर कुमार पांडे ने बताया कि आपसी विवाद में दो दिन पहले गोली चली थी, जिसके बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है. जांच के दौरान पता चला कि दोनों के बीच आपसी विवाद था,  जिसको लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही