Search

 
 
 

शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम, सेंसेक्स 1555 टूटा, निफ्टी भी 458 अंक फिसली

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता टूटने का असर अब सिर्फ वैश्विक बाजारों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका सीधा दबाव भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू बाजार में भारी बिकवाली का माहौल बना हुआ है और प्रमुख सूचकांक तेज गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.
 

Lagatar Desk : अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता टूटने का असर अब सिर्फ वैश्विक बाजारों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका सीधा दबाव भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू बाजार में भारी बिकवाली का माहौल बना हुआ है और प्रमुख सूचकांक तेज गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.

 

सुबह 9:40 बजे तक बाजार में भारी कमजोरी देखने को मिली, जहां सेंसेक्स करीब 1465.24 अंक गिरकर 76,085.01 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 भी 430.85 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 23,619.75 के आसपास कारोबार करता दिखा.

 

इससे पहले बाजार की शुरुआत भी बेहद कमजोर रही थी. सेंसेक्स ने ओपनिंग के साथ ही 1555.55 अंकों की गिरावट दर्ज करते हुए 75,994.70 के स्तर पर कारोबार शुरू किया, जबकि निफ्टी 458.65 अंक टूटकर 23,591.95 के स्तर पर खुला था.

 

आज के कारोबार बाजार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के सिर्फ एक शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. वहीं 29 शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. एनटीपीसी के शेयर में सबसे अधिक 0.08 फीसदी की तेजी देखी जा रही है. वहीं मारुति सुजुकी के शेयरों में सबसे अधिक 3.22 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है. 

 

टॉप गेनर की लिस्ट में एनटीपीसी (0.08%) के शेयर शामिल हैं. वहीं टॉप लूजर की श्रेणी में मारुति सुजुकी (3.22%), इंटर ग्लोब एविएशन (2.72%), एसबीआई (2.72%), रिलायंस (2.62%) और एचडीएफसी बैंक (2.52%) के शेयर शामिल हैं.

 

इसके अलावा बजाज फाइनेंस (2.58%), बजाज फिनसर्व ( 2.00%), अल्ट्राटेक सीमेंट (2.07%), कोटक महिंद्रा (1.96%), महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.72%), टाटा स्टील (1.94%), अडानी पोर्ट्स (1.29%), इटर्नल (1.23%), इंफोसिस (1.51%), टीसीएस (1.74%), आईटीसी (1.55%) और एक्सिस बैंक (1.74%) के शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं.

 

वहीं एचसीएल टेक (1.69%), ट्रेंट (1.32%), एशियन पेंट्स  (1.35%), एचयूएल (1.14%),  आईसीआईसीआई बैंक (1.00%), टेक महिंद34ा (1.24%), लार्सन (1.16%), भारत इलेक्ट्रिक (0.64%), टाइटन (0.5%), , पावर ग्रिड क्रप (0.53%) और भारती एयरटेल (0.16%) के शेयर भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही