Search

 
 
 

Khunti News: गुंजन टोपनो बनीं ऑल NGO एसोसिएशन की खूंटी जिला अध्यक्ष

Khunti News: ऑल एनजीओ एसोसिएशन झारखंड प्रदेश ने सामाजिक कार्यों को गति देने के लिए गुंजन टोपनो को खूंटी जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है.
 
गुंजन टोपनो (फाइल फोटो)

Ranchi News: ऑल एनजीओ एसोसिएशन झारखंड प्रदेश ने सामाजिक कार्यों को गति देने के लिए गुंजन टोपनो को खूंटी जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है. संगठन के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों ने उनकी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए उम्मीद जताई कि उनके अगुवाई में जिले में सेवा कार्यों को मजबूती मिलेगी.


रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बलजीत सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और मदद पहुंचाना है. खूंटी जैसे आदिवासी बहुल जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास पर विशेष काम किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: 

प्रदेश अध्यक्ष सत्यजीत सोनू ने कहा कि लंबे विचार-विमर्श के बाद गुंजन टोपनो को जिम्मेदारी दी गई है. आने वाले दिनों में रक्तदान शिविर, नशा मुक्ति अभियान और सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर रहेगा.

 

प्रदेश सचिव विनय कुमार केशरी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए जिला स्तर पर सक्रिय नेतृत्व जरूरी है. खूंटी में आदिवासी समुदाय, किसान और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा.

 

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गुंजन टोपनो ने कहा कि उनका पहला लक्ष्य संगठन को जिले के हर प्रखंड और गांव तक पहुंचाना है. शिक्षा, स्वास्थ्य, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और जरूरतमंदों की मदद के लिए टीम बनाकर काम किया जाएगा.

 

नियुक्ति के बाद सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी. जल्द ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही