Sahibganj News: मिर्जा चौकी थाना क्षेत्र के उत्तरी करमटोला गांव में बुधवार रात करम पर्व के दौरान फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी मच गई. बताया गया कि गांव में महिलाएं और युवतियां करम पर्व पर नृत्य कर रही थीं. इसी दौरान कुछ युवकों के साथ विवाद और मारपीट के बाद फायरिंग की घटना हुई.
इसे भी पढ़ें:
घटना की सूचना मिलते ही मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए दो खोखे बरामद किए. इसके बाद पुलिस टीम ने संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी शुरू की.
फायरिंग की घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए भय और आक्रोश का माहौल बन गया. पुलिस ने मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. पुलिस के अनुसार, फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान और घटना में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

