Search

 
 
 

रामगढ़: धूमधाम से मनाया गया गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश उत्सव

 
Ramgarh: सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह का 358वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया. सर्व प्रथम गुरुद्वारा साहिब में हेड ग्रंथी बाबा गुरजीत सिंह द्वारा पाठ किया गया. बता दें कि दो दिन पूर्व गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ का आरम्भ किया गया था. सुबह अखंड पाठ की समाप्ति हुई. दिल्ली से आए प्रसिद्ध रागी इंद्रजीत सिंह ने सबद कीर्तन किया. वहीं प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से झंडा चौक वैष्णो देवी गली होते हुए गुरुद्वारा साहिब आई प्रभात फेरी खालसा क्रिकेट क्लब द्वारा की गई. गुरुद्वारा साहिब में निशान साहब का चोला बडला गया जिसकी सेवा स्वर्गीय करनैल सिंह सैनी के परिवार द्वारा की गई. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु उपस्थित हुए. रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी बाबा गुरजीत सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के जीवनी पर प्रकाश डाला. इन्होंने बताया कि गुरुगोविंद सिंह ने किस तरह से अपने कॉम के लिए संघर्ष किए. रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में कार्यक्रम के पश्चात गुरु का लंगर बांटा गया. बता दें कि गुरुगोविंद सिंह का जन्म स्थान पटना साहिब में है, जहां हर साल देश विदेश से श्रद्धालु शामिल होते हैं. मौके पर प्रधान परमदीप सिंह कालरा, अमरजीत सिंह सैनी, हैप्पी छाबड़ा, डॉ नरेंद्र सिंह सोनी, जोगेंद्र सिंह जग्गी, नरेंद्र सिंह चमन, रघुवीर सिंह छाबड़ा, रमिंदर सिंह गांधी, मनदीप सिंह, गुरदीप सिंह सैनी, कुलवंत सिंह मारवाह, तेजेंद्र सिंह सोनी, मशहूर गायक सुरजीत सिंह छाबड़ा, इकबाल सिंह, बबल छाबड़ा, दलजीत सिंह किंगरा, यश छाबड़ा, रसप्रीत सिंह जग्गी, जिगर छाबड़ा, रौनक,कमल जैसल, रणजीत सिंह, हरजीत सिंह व जसमीत कौर सोनी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें – मंईयां">https://lagatar.in/maiyaan-yojana-cm-transferred-415-crores-to-the-accounts-of-56-lakh-women/">मंईयां

योजना : सीएम ने 56 लाख महिलाओं के खातों में 415 करोड़ की राशि ट्रांसफर की, पहली बार हर खाते में 2500
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही