Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुरुग्राम : क्यूब्स 71 मॉल पर सीबीआई का छापा, मॉल आरजेडी नेता तेजस्वी के होने का दावा

Advertisement
Advertisement
Patna :  बिहार के सियासी हलचल के बीच गुरुग्राम के एक मॉल पर सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है. क्यूब्स 71 मॉल पर सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह मॉल आरजेडी नेता सह बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की हैं. पढ़ें - अनिल">https://lagatar.in/income-tax-department-notice-to-anil-ambani-accused-of-tax-evasion-of-420-crores/">अनिल

अंबानी को आयकर विभाग का नोटिस, 420 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप
इसे भी पढ़ें - मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-employment-generation-scheme-on-loan-of-more-than-rs-50000-the-chief-panchayat-secretary-public-representatives-and-business-assets-will-also-become-guarantors/">मुख्यमंत्री

रोजगार सृजन योजना : 50,000 रुपये से अधिक के लोन पर मुखिया, पंचायत सचिव, जनप्रतिनिधि और बिजनेस एस्सेट्स भी बनेंगे गारंटर

बिहार के कुल 24 ठिकानों पर केंद्रीय जांच एजेंसी  छापेमारी कर रही 

बता दें कि बुधवार सुबह से ही केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी और सीबीआई बिहार, झारखंड में छापेमारी कर रही है. बिहार में कुल 24 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. जिसमें आरजेडी के कई नेताओं के घर भी शामिल है.  सीबीआई की टीम आरजेडी के कोषाध्यक्ष सह विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह के घर पर छापेमारी कर रही है.  सुनील सिंह लालू के करीबी माने जाते हैं. सुनील सिंह के कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. वहीं सीबीआई की कार्रवाई के खिलाफ सुनील सिंह धरने पर बैठ गये हैं. छापेमारी के लिए सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है. वहीं सुनील सिंह का कहना है कि आज का ही दिन छापेमारी के लिए क्यों चुना गया है. जानबूझ कर हमें परेशान किया जा रहा है और केंद्र सरकार के इशारे पर सब हो रहा है. इसे भी पढ़ें - बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-anti-social-elements-damaged-the-statue-in-vinod-bihari-mahto-stadium-the-administration-got-it-repaired/">बोकारो

: विनोद बिहारी महतो स्टेडियम में लगी प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, प्रशासन ने करायी मरम्मत

आरजेडी सांसद अशफाक करीम के घर भी छापा 

जानकारी के मुताबिक RJD के सांसद अशफाक करीम के घर पर भी सीबीआई की टीम पहुंची है. सूत्रों के मुताबिक छापेमारी की वजह जमीन के बदले नौकरी है, हालांकि इसकी पुष्टि सीबीआई के लोगों ने नहीं की है. इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.  इसे भी पढ़ें - JDU">https://lagatar.in/jdu-leader-lalan-singhs-indecent-remarks-on-journalists-said-liquor-is-not-available-so-against-cm-nitish/">JDU

नेता ललन सिंह की पत्रकारों पर अमर्यादित टिप्पणी, कहा- दारू नहीं मिल रही, इसलिए सीएम नीतीश के खिलाफ [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही