Search

 
 
 

रिम्स पहुंची एच3एन2 जांच किट, 200 सैंपलों की हो सकेगी जांच

 
Ranchi : रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में एच3एन2 संक्रमण के प्रसार की संभावनाओं को देखते हुए जांच के लिए किट उपलब्ध कराने की मांग की गई थी. पांच दिन पूर्व प्रबंधन ने किट के लिए टेंडर निकाला था. इसकी आपूर्ति कर दी गई है. शनिवार को जांच किट रिम्स पहुंच गई है. अब रिम्स में 192 सैंपलों की जांच हो सकेगी. वहीं, सैंपल बढ़ने पर और भी किट मंगाई जाएगी. प्रबंधन का दावा है कि किट के अभाव में जांच नहीं रूकेगी. इसे भी पढ़ें : नशा">https://lagatar.in/ats-big-action-against-drug-trade-6-arrested-with-brown-sugar-worth-5-lakhs/">नशा

कारोबार के खिलाफ एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख के ब्राउन शुगर के साथ 6 गिरफ्तार

अब तक सिर्फ एक सैंपल की जांच

एक सप्ताह पहले स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने केंद्र से निर्देश आने के बाद इन्फ्लूएंजा की जांच बढ़ाने, लक्षण वाले मरीजों के सैंपल इकट्ठा कर रिम्स व एमजीएम भेजने का निर्देश दिया था. जिला के अधिकारी कितने अलर्ट हैं, इसका अंदाजा सिर्फ इस बात से लगाया जा सकता है कि एक सप्ताह बाद भी रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी लैब में सिर्फ एक ही सैंपल की जांच हो सकी है. माइक्रोबायोलॉजी के हेड डॉ. अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि सैंपल आने पर जांच बढ़ाई जाएगी. एक सैंपल की जांच हुई, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव रही. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/in-hazaribagh-the-talks-between-the-youth-and-the-administration-on-hunger-strike-failed-officials-returned-empty-handed/">हजारीबाग

में रामनवमी को लेकर अनशन पर बैठे युवकों और प्रशासन की वार्ता विफल, बैरंग लौटे पदाधिकारी 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही