Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हाजीपुर: बैंक लूटने पहुंचे बदमाशों से भिड़ी महिला कॉन्स्टेबल, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

Hajipur : बिहार के हाजीपुर में दो बहादुर महिला कॉन्स्टेबल के हौसले की वजह से बैंक लुटने से बच गया. तीन हथियारबंद बदमाश बैंक में घुसे थे, इस दौरान दो महिला सिपाही लुटेरों के गैंग से भिड़ गईं और उन्हें खदेड़ दिया. लुटेरे अपनी दो बाइक बैंक के बाहर ही छोड़ गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. इसे भी पढ़ें: राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-explains-the-reason-behind-starting-bharat-jodo-yatra-says-media-is-only-busy-showing-modis-face/">राहुल

गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने का कारण बताया, कहा, मीडिया केवल मोदी का चेहरा दिखाने में व्यस्त है
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Untitled-107.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जानकारी के मुताबिक सेंदुआरी के उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में रोज की तरह नकद लेन देन का काम चल रहा था. बैंक के गेट पर सुरक्षा के लिए 2 महिला कॉन्स्टेबल तैनात थीं. उसी समय अचानक चेहरे पर मास्क लगाए एक के बाद एक 3 लुटेरे बैंक में दाखिल हुए. लुटेरों के बैंक में दाखिल होते ही महिला सिपाहियों ने उन्हें रोका और पूछताछ की. इस दौरान हड़बड़ाए लुटेरों ने दोनों पर पिस्टल तान दी. इस पर महिला सिपाहियों ने लुटेरों को पिस्टल लहराते देख बिना समय गंवाए उन पर धावा बोल दिया. पिस्टल लहराते लुटेरों और महिला सिपाहियों के बीच हाथापाई होने लगी. हथियारों से लैस लुटेरों ने दोनों महिला सिपाहियों को पिस्टल दिखाकर डराने और हथियार छीनने की कोशिश की, लेकिन दोनों सिपाहियों ने जान की परवाह किए बिना डटकर मुकाबला किया. इसके बाद लुटेरे बैंक से भाग निकले . इस घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जिसके आधार पर अब पुलिस जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें: अब">https://lagatar.in/now-cross-border-battle-health-care-collapse/">अब

आर-पार की लड़ाईः स्वास्थ्य सेवा चरमराई
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही