Lagatar Desk : बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों हनुमान अंश और मिर्जापुर: द मूवी का दबदबा देखने को मिल रहा है. कम बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने अपनी कमाई से सभी को चौंका दिया है. फिल्म ने 31वें दिन यानी रविवार को शानदार कलेक्शन करते हुए ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया. दूसरी ओर, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने भी रविवार को जबरदस्त कमाई की है.
31वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने किया कमाल
महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर चौंकाने वाला प्रदर्शन कर रही है. शुरुआत में फिल्म की कमाई काफी कम थी. आठवें दिन तक इसका कलेक्शन लाखों में सिमट गया था, लेकिन 17वें दिन फिल्म की कमाई में अचानक बड़ा उछाल देखने को मिला. इसके बाद फिल्म ने पीछे मुड़कर नहीं देखा.
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने 31वें दिन रविवार को करीब 22.75 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने पांचवें रविवार के कलेक्शन के मामले में ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़ दिया. ‘धुरंधर 2’ ने अपने 31वें दिन 4.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
2 करोड़ के बजट में 122 करोड़ की कमाई
‘हनुमान अंश’ ने 31 दिनों में भारत में करीब 122.13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 144.40 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. महज 2 करोड़ रुपये की लागत में बनी फिल्म का यह प्रदर्शन काफी शानदार माना जा रहा है.

