Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा में धूमधाम से मना हनुमान जन्मोत्सव, कलाकारों ने झुमाया

Koderma : पूरे अभ्रकांचल क्षेत्र में गुरुवार को वीर हनुमान का जन्मोत्सव भक्तिभाव के साथ मनाया गया. जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्र के मंदिरों एवं निवास स्थलों पर दरबार सजाया गया. भव्य लाईटिंग से मंदिरों को नहलाया गया. अहले सुबह से ही श्रद्धालु भक्त मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना करने लगे. भगवान को छप्पन भोग, सवामणि प्रसाद चढ़ाया गया. इसके अलावा अखंड ज्योत जलाई गई. मंदिरों व निवास स्थलों पर सुंदर कांड, हनुमान चालीसा का भी पाठ किया गया. जगह-जगह पर स्थानीय एवं बाहर से आये भजन गायकों ने भजन प्रस्तुत कर हर कोने में भक्ति का माहौल रहा. झुमरीतिलैया के अड्डी बंगला रोड स्थित मेसर्स केदारनाथ रामगोपाल फैक्ट्री में श्री हनुमान संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में दो दिवसीय श्री हनुमान जन्मोत्सव आयोजित की गई. इस दौरान बाला जी न पहनावा गजरो पहनावा गजरो... भजन से कार्यक्रम स्थल गूंजता रहा. वहीं धनबाद से आए दीपक अरोड़ा ने पंखिड़ा तू उड़के जाना रे.., नवीन पांड्या ने मंगलवार तेरा है शनिवार तेरा संभालो बजरंगी परिवार तेरा है... बबलू सिंह ने मन लेकर आया माता रानी के भवन में.., भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को खूब झूमाया. राकेश राजपूत, सुरेश यादव, राकेश कपिसमे, उदय पांडेय, नवीन सिन्हा, मनोज माथुर, सुशील सिन्हा, मुकेश सिंह, गिरधारी सोमानी, विजय सिंह, राजा चौरसिया, विनोद चौरसिया, सीमा सहल, मुन्ना भदानी, हर्ष दाहिमा के अलावा श्री राम संकीर्तन मंडल, श्री ऊं संकीर्तन मंडल, सिटी कॉम्पलेक्स सियाराम श्याम मित्र मंडल श्याम शरण में आजा रे, काली महिला मंडल, दुर्गा महिला मंडल श्रीराम संर्कीतन मंडल के गायकों ने भी विभिन्न देवी-देवताओं पर आधारित भजन प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों को मंडल के संरक्षक मधुसूदन दारूका, विमल मोदी, सचिव विजय सिंह, सदस्य अनिल अग्रवाल ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया. 42 वां वार्षिकोत्सव सह हनुमान जन्मोत्सव में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय एवं बाहर के गायकों ने भजन प्रस्तुत कर शहर को भक्तिमय बना दिया. कार्यक्रम में अशोक अग्रवाल, मेरठी, विकास अग्रवाल ,अरविंद चौधरी ,उमंग अग्रवाल, चंद्रशेखर जोशी, भैरव प्रसाद, उमेश यादव विक्रम कुमार, अमित सुरेलिया, बबलू पांडेय,सुजय सिंह, विजय पांडेय, धीरेंद्र नाथ मिश्रा, अनिल मिश्रा,राहुल सिंह, विक्की केसरी, अनूप बर्णवाल, लखन सिंह, पीयूष सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जवाहर">https://lagatar.in/jawahar-ghati-road-accident-the-bier-of-three-family-members-got-up-together-the-whole-village-cried/">जवाहर

घाटी सड़क हादसा : एक साथ उठी परिवार के तीन लोगों की अर्थी, रो पड़ा पूरा गांव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही