Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत में मस्जिदों के बाहर हनुमान चालीसा पाठ, पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की मांग की

Advertisement
Advertisement
Islamabad : भारत में मस्जिदों के बाहर हनुमान चालीसा पढ़े जाने के विवाद में अब पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार की इंट्री हो गयी है. पाकिस्तान का आरोप है कि भारत में मुस्लिमों के खिलाफ हालात बदतर होते जा रहे हैं. पाकिस्तान ने इस मामले में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की मांग की है. पाकिस्तान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय भारत में रह रहे मुस्लिम समुदाय के लिए धार्मिक स्व‍तंत्रता को सुनिश्चित करे. इसे भी पढ़ें : CM">https://lagatar.in/did-not-like-to-give-award-to-cm-mamta-banerjee-writer-returned-the-award-sahitya-akademi-member-resigns/">CM

ममता बनर्जी को अवॉर्ड देना रास नहीं आया, लेखिका ने पुरस्कार लौटाया, साहित्य अकादमी के सदस्य का इस्तीफा

हिंदू इस्लामाबाद में मंदिर नहीं बना पा रहे हैं

हालांकि भारत में मुस्लिमों की स्थिति पर सवाल उठाने वाला पाकिस्तान खुद अपने देश में अल्पसंख्यंकों को उनका हक नहीं दिलवा पा रहा है. हिंदू इस्लामाबाद में मंदिर नहीं बना पा रहे हैं. उनकी बच्चियों के साथ जबरन धर्म परिवर्तन कराकर शादी की जा रही है. ईसाई बच्चियों के साथ रेप किये जाने की घटनाएं सामने आ रही है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर भारत से गुहार लगायी है कि वह अल्पसंख्यकों खासतौर पर मुस्लिमों और पूजास्थ‍लों के खिलाफ हुई हिंसा की घटनाओं को निष्पक्ष तरीके से जांच करे. मांग की कि इन गतिविधियों को रोकने के लिए भी भारत कदम उठाये. पाकिस्तान ने कर्नाटक में मुस्लिमों के अजान के जवाब में हिंदुओं द्वारा लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ किये जाने की कड़ी निंदा की. इसे भी पढ़ें :  इतिहासकार">https://lagatar.in/historians-ramachandra-guha-and-prashant-bhushan-compare-india-with-the-situation-in-sri-lanka-warn/">इतिहासकार

रामचंद्र गुहा और प्रशांत भूषण ने भारत की तुलना श्रीलंका के हालात से की, चेताया

मोदी सरकार इस पूरे मामले में मूकदर्शक बनी हुई है

पाकिस्तान ने कहा कि यह परेशान करने वाली घटनाएं श्रीराम सेना के मुखिया के अजान को लेकर दिये बयान के बाद हुईं. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि भाजपा शासित कर्नाटक में शुरू हुआ अजान से आजादी अभियान निंदनीय है. इस क्रम में पाकिस्तांन ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाये जाने और उनकी आवाज कम किये जाने पर जहर उगलते हुए कहा कि मोदी सरकार इस पूरे मामले में मूकदर्शक बनी हुई है. बिलावल भुट्टो के नेतृत्व वाले विदेश विभाग ने आरोप लगाया कि इन नीतियों का उद्देश्य मुस्लिमों को उनके अपने धर्म को मानने के मूल अधिकार का इस्तेमाल नहीं करने देने के लिए है.  कहा कि यह भारत सरकार और समाज की मुस्लिम विरोधी सोच का खुलासा करता है. इसे भी पढ़ें :  दुनियाभर">https://lagatar.in/selling-in-the-stock-markets-around-the-world-top-10-rich-people-including-musk-adani-lost-55-billion/">दुनियाभर

के शेयर बाजारों में बिकवाली, मस्क, अडानी समेत टॉप 10 रईसों ने गंवाये 55 अरब डॉलर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही