Search

 
 
 

पलामू :  हनुमान जयंती पर कई मंदिरों में भव्य आयोजन

जिले में आज हनुमान जयंती के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह देखने को मिला. विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में जिला मुख्यालय मेदिनीनगर सहित विभिन्न स्थानों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए.
 

Palamu  : जिले में आज हनुमान जयंती के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह देखने को मिला. विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में जिला मुख्यालय मेदिनीनगर सहित विभिन्न स्थानों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए.रेड़मा स्थित हनुमान मंदिर, बायपास रोड स्थित काली मंदिर, मनोकामना पूर्ति शिव मंदिर, सती मंदिर समेत दर्जनों स्थलों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए.

 


कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा राम स्तुति और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया. वहीं, वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, भगवान राम के आदर्श व्यक्तित्व और कृतित्व के साथ-साथ परिषद की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला.

 

इस अवसर पर राम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पंकज जायसवाल के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने विश्व हिंदू परिषद के जिला पालक दामोदर मिश्र, जिला मंत्री अमित तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों को पगड़ी बांधकर और तलवार भेंट कर सम्मानित किया. परिषद के पदाधिकारियों ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया.

 

जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी हनुमान जन्मोत्सव और भगवान राम जन्मोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. पांकी,पड़वा लेस्लीगंज नवाबाजार समेत सभी प्रखंडों में भी धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव संपन्न हुआ. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु  और राम भक्त शामिल हुए

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही