Search

 
 
 

हरिद्वार : मकर संक्रांति के दिन गंगा में स्नान पर पाबंदी

 
Haridwar : हरिद्वार जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मकर संक्रांति स्नान पर पाबंदी लगा दी है. सोमवार देर शाम जारी आदेश में जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने निर्देश दिये हैं कि मकर संक्रांति के दिन स्थानीय और बाहरी किसी भी व्यक्ति को गंगा स्नान के लिए हरकी पैड़ी सहित सभी गंगा घाटों पर जाने की अनुमति नहीं होगी. किसी भी सूरत में गंगा स्नान की किसी को अनुमति नहीं दी जायेगी.

श्रद्धालुओं से घरों में ही त्‍योहार मनाने की अपील

निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशनंद गिरि महाराज ने लिखित बयान जारी कर कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारत के सनातनी श्रद्धालुओं से अपने-अपने घरों में रहकर मकर संक्राति का त्योहार मनाने और मानसिक रूप से मां गंगा का स्नान करने की अपील की है.

हरकी पैड़ी क्षेत्र में प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

हरकी पैड़ी क्षेत्र में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. दूसरे जिले और राज्यों से आने वाले श्रद्धालु को किसी भी स्थिति में अनुमति प्रदान नहीं की जायेगी. जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बताया कि इसका उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जायेगी. बताया कि जिले में रात्रि कर्फ्यू रात दस बजे से सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा. उन्होंने अधीनस्थों को आदेशों का कड़ाई से पालन कराने को कहा है. इसे भी पढ़ें - देवघर">https://lagatar.in/deoghar-only-those-who-take-double-dose-vaccine-are-allowed-to-enter-baba-temple-deputy-commissioner/">देवघर

:  डबल डोज टीका लेने वालों को ही बाबा मंदिर में प्रवेश की अनुमति : उपायुक्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही