Search

 
 
 

लातेहार: प्रकाश राम व हरिकृष्ण सिंह ने नामांकन पत्र खरीदा

 
Latehar: लातेहार व मनिका विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राम (लातेहार) और हरिकृष्ण सिंह (मनिका) ने सोमवार को अपना-अपना नामांकन प्रपत्र खरीदा. बता दें कि इन दोनो विधानसभा क्षेत्रों में आगामी 13 नवंबर को मतदान होगा. 18 अक्टूबर से नामांकन प्रपत्रों की बिक्री प्रारंभ हो गई है. तीसरे दिन सोमवार को लातेहार विधानसभा से तीन नामांकन प्रपत्र की बिक्री हुई है. नामांकन प्रपत्र क्रय करने वालों में भाजपा के घोषित प्रत्याशी प्रकाश राम पिता स्व कैलाश राम ग्राम व प्रखंड बारियातू, ब्रह्मदेव राम पिता स्व नरेश मोची रहमत नगर बालुमाथ तथा शिवनाथ रजक पिता रामबिलास बैठा सेरेगड़ा प्रखंड हेरंहज का नाम शामिल है. मनिका विधानसभा क्षेत्र के लिए महुआडांड अनुमंडल कार्यालय मे सोमवार को मात्र एक नामांकन प्रपत्र की बिक्री हुई है. नामांकन प्रपत्र क्रय करने वाले में भाजपा के घोषित प्रत्याशी हरिकृष्ण सिंह पिता स्व रामसुंदर सिंह ग्राम पसागन पंचायत पल्हैया प्रखंड मनिका का नाम शामिल है. बता दें कि भाजपा को छोड़ किसी अन्य दल ने यहां अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है. नामांकन प्रपत्र बिक्री को लेकर लातेहार व महुआडांड़ अनुमंडल कार्यालय परिसर मे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है. अनुमंडल कार्यालय मे प्रवेश से पहले पुलिस जवान द्वारा हर आने जाने वाले लोगो की मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है. दोनों कार्यलाय मे सीसीटीवी कैमरा से निगरानी हो रही है. इसे भी पढ़ें - गांदरबल">https://lagatar.in/three-people-from-bihar-died-in-ganderbal-terrorist-attack-cm-expressed-grief-announced-compensation-of-rs-2-lakh-each/">गांदरबल

आतंकी हमला : बिहार के तीन लोगों की मौत पर सीएम ने जताया शोक, 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही