Search

 
 
 

हरियाणा यौन उत्पीड़न केस : मंत्री संदीप सिंह पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी, चंडीगढ़ पुलिस समन लेकर पहुंची

 
Chandigarh : खबर है कि यौन उत्पीड़न के आरोपी हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. आज बुधवार को चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें समन भेजा है. समन लेकर चंडीगढ़ के सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन के एसएचओ संदीप सिंह के चंडीगढ़ निवास पर पहुंचे और वहां समन सर्व किया. इसे भी पढ़ें : एलन">https://lagatar.in/gautam-adani-can-beat-elon-musk-anytime-will-become-the-second-richest-person-in-the-world/">एलन

मस्क को कभी भी पछाड़ सकते हैं गौतम अडानी, बन जायेंगे दुनिया के दूसरे रईस इंसान!

मंत्री पर IPC की धारा 376  भी लगाई जा सकती है

संदीप सिंह के घर से निकलने के बाद जब मीडिया ने एसएचओ मनिंदर सिंह से बातचीत करनी चाही तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. उधर महिला कोच ने सेक्टर 43 चंडीगढ़ कोर्ट में अपने बयान Crpc 164 के तहत दर्ज कराया हैं. महिला कोच ने अपने बयानों में रेप की कोशिश का आरोप लगाया हैं. सूत्रों के अनुसार ऐसे में अब मंत्री पर IPC की धारा 376 (बलात्‍कार) भी लगाई जा सकती है. एफआईआर में धारा को जोड़ा जा सकता है. इसे भी पढ़ें : मध्य">https://lagatar.in/madhya-pradesh-yogi-incarnation-of-administration-hotel-of-bjp-leader-accused-of-murder-blown-up-with-dynamite/">मध्य

प्रदेश : प्रशासन का योगी अवतार, हत्या के आरोपी भाजपा नेता का होटल डाइनामाइट लगाकर उड़ाया

महिला जूनियर कोच एसआईटी के सामने पेश हुई

हरियाणा सरकार में खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाली महिला जूनियर कोच कल मंगलवार को एसआईटी (SIT) के सामने पेश हुई. महिला कोच ने एसआईटी के समक्ष बयान दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि संदीप सिंह ने उसे एक करोड़ रुपये का ऑफर दिया है. साथ ही उसे एक माह के लिए देश छोड़ने को कहा. बता दें कि आरोप लगने के साथ ही संदीप सिंह ने खेल विभाग छोड़ दिया है. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-issues-notice-to-madhya-pradesh-government-says-not-all-conversions-are-illegal-hearing-on-february-7/">सुप्रीम

कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया, कहा, सभी धर्मांतरण अवैध नहीं, सात फरवरी को सुनवाई

महिला कोच ने अपना सेल फोन एसआईटी के पास जमा करा दिया

जानकारी के अनुसार महिला कोच ने अपना सेल फोन एसआईटी के पास जमा करा दिया. इस फोन से महिला और संदीप सिंह के बीच फोन कॉल्स और मैसेज किये गये डेटा को हासिल किया जायेगा. खबर है कि एसआईटी ने लगभग आठ घंटे तक महिला से पूछताछ की और बयान दर्ज किया. मीडिया को दिये गये बयान में महिला ने दावा किया कि उसे देश छोड़ने के लिए एक करोड़ रुपये की पेशकश की गयी और ‘मामले को रफा-दफा करने को कहा गया.

संदीप सिंह का पक्ष लिया जा रहा है

एसआईटी टीम के सामने पूछताछ में शिकायतकर्ता महिला कोच ने कहा कि जब तक खेल मंत्री संदीप सिंह इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती. कहा कि आज सुबह ही मुख्यमंत्री का बयान सुना. संदीप सिंह का पक्ष लिया जा रहा है. महिला कोच ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस ने मुझ पर कोई दबाव नहीं बनाया. लेकिन मुझ पर हरियाणा पुलिस द्वारा प्रेशर बनाने की कोशिश की जा रही है. मुझे चुप रखने के लिए फोन कॉल्स आ रहे हैं. पुलिस ने संदीप सिंह से ना तो कोई पूछताछ की और ना ही उन्हें अरेस्ट किया गया है.

संदीप सिंह पर गैर-जमानती धाराएं लगी हैं

महिला कोच के वकील दीपांशु बंसल ने कहा कि हमने एसआईटी के इंचार्ज से बात की है कि वह संदीप सिंह से पूछताछ करें. हम 2 या 3 दिन का टाइम पुलिस को देंगे, ताकि वह संदीप सिंह को अरेस्ट करे. 164 का बयान आज ही दर्ज करवाएंगे. उन्होंने कहा कि संदीप सिंह पर गैर-जमानती धाराएं लगी हैं, फिर भी पुलिस उनको अरेस्ट क्यों नहीं कर रही है?

हमें सीआरपीसी की धारा 160 का नोटिस दिया गया था

महिला के वकील कहा, हम बुधवार को एक स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत अपना बयान दर्ज करायेंगे. कहा कि एसआईटी ने हमें सीआरपीसी की धारा 160 का नोटिस दिया था. नोटिस मिलने पर आज बयान दर्ज कराने आये हैं अधिकारियों ने जानकारी दी कि महिला अपने दो वकीलों के साथ सुबह लगभग 11.15 बजे डीएसपी (ईस्ट) पलक गोयल के कार्यालय में पहुंची. उसके बाद शाम 7.50 बजे के आसपास वहां से निकली. बाद में मीडिया से रूबरू होते हुए महिला कोच ने कहा कि वह शुरुआत से ही पुलिस के साथ सहयोग कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही