Search

 
 
 

मध्य प्रदेश : प्रशासन का योगी अवतार, हत्या के आरोपी भाजपा नेता का होटल डाइनामाइट लगाकर उड़ाया

 
Sagar : मध्य प्रदेश के सागर से हत्या के आरोपी भाजपा नेता का चार मंजिला अवैध होटल गिराये जाने की खबर आयी है. प्रशासन ने आरोपी मिश्रीचंद गुप्ता के परिवार के होटल को ध्वस्त कर दिया. जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 6 बजे इंदौर से टीम वहां पहुंची. इसके बाद कलेक्टर,एसपी सहित भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार मंजिला होटल में बारूद लगाकर धमाका किया गया. लेकिन यह असफल रहा. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-issues-notice-to-madhya-pradesh-government-says-not-all-conversions-are-illegal-hearing-on-february-7/">सुप्रीम

कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया, कहा, सभी धर्मांतरण अवैध नहीं, सात फरवरी को सुनवाई

होटल को 60 डाइनामाइट लगाकर उड़ाया गया

खबरों के अनुसार एक्सपर्ट ने दोपहर सवा एक बजे फिर से बारुद बिछाया. शाम लगभग 7.30 बजे के बाद धमाका किया गया. इसके बाद होटल धूल के गुबार के साथ ध्वस्त हो गया. जानकारी के अनुसार होटल में 60 डाइनामाइट लगाकर उसे उड़ाया गया. मध्य प्रदेश की प्रशासनिक टीम की कार्रवाई की तुलना यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से की जा रही है. बता दें कि यूपी में हत्या और रेप जैसे अपराधों के कई आरोपियों के अवैध निर्माण बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिये गये हैं. इसे भी पढ़ें : बागपत">https://lagatar.in/baghpat-bharat-jodo-yatra-proceeded-at-6-am-rahul-gandhi-was-seen-wearing-the-familiar-white-t-shirt/">बागपत

: सुबह छह बजे भारत जोड़ो यात्रा आगे बढ़ी, चिर-परिचित सफेद टी-शर्ट पहने राहुल गांधी नजर आये

चुनावी रंजिश में  जगदीश यादव की जीप से कुचलकर हत्या कर दी थी

भाजपा नेता पर आरोप है कि उसने सागर के मकरोनिया में चुनावी रंजिश में 22 दिसंबर को जगदीश यादव को जीप से कुचलकर हत्या कर दी थी. इस वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं. लेकिन मुख्य आरोपी मिश्रीचंद गुप्ता सहित तीन आरोपी फरार हैं. इस घटना के बाद भाजपा ने आरोपी नेता मिश्रीचंद गुप्ता को पार्टी से निष्कासित कर दिया था. मिश्रीचंद गुप्ता और उसके परिवार का होटल जयराम पैलेस सागर स्थित मकरोनिया चौराहे के पास स्थित है. बताया जाता है कि चार मंजिला होटल का निर्माण अवैध तरीके से किया गया था. मंगलवार को होटल तोड़ने की कार्रवाई के समय कलेक्टर दीपक आर्य, एसपी तरुण नायक, एसडीएम और तहसीलदार मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  रीजीजू">https://lagatar.in/rijiju-lays-foundation-stone-of-dalai-lama-center-for-tibetan-and-indian-ancient-wisdom-at-bodh-gaya/">रीजीजू

ने बोधगया में दलाई लामा सेंटर फॉर तिब्बतन एंड इंडियन एंशियंट विजडम की नींव रखी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही