Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हैचरी व्यवसायी से 10 लाख रुपए की ठगी, पुलिस से लगाई गुहार

Hazaribagh : हजारीबाग में 10 लाख रुपए की ठगी का मामला प्रकाश में आया है. इस बात को लेकर भुक्तभोगी राजीव रंजन ने मुफस्सिल थाने में आवेदन दिया है. दरअसल पूरा मामला यह है कि राजीव रंजन हैचरी संचालक और शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी भी हैं. उन्होंने अपनी फैक्ट्री मुफस्सिल थाना अंतर्गत बानाहप्पा गांव में लगाई है. फैक्ट्री के बगल की जमीन का उपयोग वेस्ट डिस्पोजल के लिए कर रहे थे. इसके लिए मनोज साव से 25 हजार रुपए प्रतिमाह किराया के रूप इकरार भी हुआ. एक साल तक राजीव रंजन ने किराया भी दिया. इसी बीच मनोज साव ने उनसे अपनी बात रखते हुए कहा कि जमीन उनसे एग्रीमेंट करा लें और बाद में रजिस्ट्री कर देंगे. इस बाबत राजीव रंजन ने मनोज साव को 10 लाख रुपए दिए. राजीव रंजन ने कहा कि पैसा चेक के माध्यम से दिया जाएगा. मनोज इस बात को लेकर अड़े रहे कि पैसा कैश चाहिए. अब मनोज साव कहते हैं कि जमीन उनकी नहीं है और कोई एग्रीमेंट भी नहीं हुआ है, सारा आरोप बेबुनियाद है. इसे भी पढ़ें :पटना">https://lagatar.in/long-live-atiq-ahmed-and-slogans-of-yogi-modi-murdabad-in-patna/">पटना

में अतीक अहमद अमर रहे और योगी -मोदी मुर्दाबाद के नारे लगे
भुक्तभोगी राजीव रंजन ने बताया कि इसकी शिकायत हजारीबाग के एसपी मनोज रतन चौथे से भी की गई है. उन्होंने कहा कि संबंधित थाने में आवेदन दें, ताकि कानूनी कार्रवाई की जा सके. अब व्यापारी राजीव रंजन पुलिस से गुहार लगा रहे हैं कि मामले पर संज्ञान ले और जल्द से जल्द आरोपी पर कार्रवाई करते हुए पैसा भुगतान करवा दें. इसे भी पढ़ें : ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-the-officials-took-cognizance-of-all-the-three-news-of-the-education-department-together-read/">‘शुभम

संदेश’ इंपैक्ट : शिक्षा विभाग की तीनों खबरों पर एक साथ पदाधिकारियों ने लिया संज्ञान, पढ़ें…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही