Search

 
 
 

आपने सुना क्या? फ्रांस में हुए हमलों से दहला दुनिया, यह सबसे खतरनाक जंग है!

Lagatar Desk: हुआ यह कि फ्रांस के सैंकड़ों सुपर मार्केट (एक छत के नीचे ऐसा बाजार जहां रसोई के सामान से लेकर कपड़े व फर्नीचर तक मिलते हो) तबाह गए. फ्रीजर में रखे सारे सामान नष्ट हो गए. कई सुपर मार्केट में में तो आग लग गए, तो ऑटोमेटिक फायर सिस्टम सक्रिय हो गया और छत से पानी आने लगा. नतीजतन सुपर मार्केट में सारे सामान नष्ट हो गए.
 
सुपर मार्केट

Lagatar Desk: इंटरनेट युग है. साइबर फ्रॉड या साइबर हमले आम हैं. इंटरनेट से सर्वर को हैक कर बिजली बंद कर देना, ट्रेनों का एक्सिडेंट करा देने की घटनाएं पहले भी हुए हैं. लेकिन क्या आपने फ्रांस में हुए इस अनोखे हमले के बारे में सुना, जिसने दुनिया को दहला दिया है. दुनियाभर की सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं. 


हुआ यह कि फ्रांस के सैंकड़ों सुपर मार्केट (एक छत के नीचे ऐसा बाजार जहां रसोई के सामान से लेकर कपड़े व फर्नीचर तक मिलते हो) तबाह गए. फ्रीजर में रखे सारे सामान नष्ट हो गए. कई सुपर मार्केट में में तो आग लग गए, तो ऑटोमेटिक फायर सिस्टम सक्रिय हो गया और छत से पानी आने लगा. नतीजतन सुपर मार्केट में सारे सामान नष्ट हो गए.


आखिर हुआ क्या

दरअसल, बड़े सुपर मार्केट में बड़े-बड़े फ्रीजर होते हैं. इन फ्रीजरों को इंटरनेट के जरिए कंट्रोल किया जाता है. किसी ने सिस्टम को हैक करके फ्रांस के करीब 400 सुपर मार्केट में लगे फ्रीजर पर कंट्रोल कर दिया. फिर जब रात में सुपर मार्केट बंद हुए तो फ्रीजर के तापमान को 50 डिग्री कर दिया. नतीजा फ्रीजर में रखी सब्जियां गल गईं, आईसक्रीम गल कर बहने लगा. मीट-मछली खराब हो गए. कई जगहों पर फ्रीजर में आग लग गई. ऑटोमेटिक फायर सिस्टम चालू हुआ और छत से पानी की बौछार हुई तो सुपर मार्केट के सारे सामान खराब हो गए. करोड़ों यूरो का नुकसान हो गया. हैकरों ने अलार्म सिस्टम को भी हैक कर लिया था, इस कारण भीतर क्या हो रहा था, यह किसी को पता ही नहीं चला.

इसे भी पढ़ें - 


सुविधा तो है पर खतरा भी

सुपर मार्केट, मॉल और अब तक घरों में भी कई ऐसे सामान हैं, जो हमने सुविधा के लिए लगाये हैं. पहले होता यह था कि दुकानों, मॉल या सुपर मार्केट्स में इसके लिए गार्ड रखे जाते थे, केयर टेकर रखे जाते थे, जो रात में मौजूद रहते थे. इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की देख-रेख करते थे. लेकिन अब इंटरनेट ने हमें यह सुविधा दी है कि इस देख-रेख करने का काम हम बाहर रखकर भी मोबाइल के जरिये कर सकते हैं. लेकिन अब खतरा यह है कि कोई हैकर सैंकड़ों-हजारों ऐसे सिस्टम को हैक कर सकता है और आपके सारे इलेक्ट्रॉनिक एसेट को नष्ट कर सकता है.


घटना के बाद फ्रांस ने क्या किया

इस घटना ने फ्रांस ही नहीं पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है. यूरोपियन देशों में तो हड़कंप मच गया है. फ्रांस के प्रधानमंत्री ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं. अभी तक किसी भी संगठन या व्यक्ति ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही है कि क्या किसी ने चेतावनी के तौर पर यह हमला किया है और भविष्य में इससे भी बड़े हमले किए जा सकते हैं.


यूरोपियन देशों में हड़कंप

फ्रांस की घटना के बाद यूरोपियन देशों में हड़कंप मच गया है. तमाम सुपर मार्केट्स और मॉल प्रबंधन उन सुविधाओं को इंटरनेट कनेक्शन खत्म कर रहे हैं, जिनका संचालन वो रिमोट से कर रहे थे. साथ ही सिस्टम को अपग्रेड करने का काम शुरु हो गया है, ताकि हैकिंग से बचा जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही