Sahebganj News : जिले में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने और लगातार हो रही बारिश से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है. जिले के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है. इससे हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं. लोगों के सामने रहने, खाने और पीने के पानी की समस्या खड़ी हो गई है. बाढ़ से खेतों में लगी फसल को भी भारी नुकसान हुआ है. कई पशुओं के भी नुकसान की सूचना है.
बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए पूर्व विधानसभा सदस्य और महिला बाल विकास समिति की सभापति सीता मुर्मू सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है. उन्होंने साहेबगंज के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से विशेष राहत पैकेज जारी करने की मांग की है.
इसे भी पढ़ें
पत्र में सीता मुर्मू सोरेन ने कहा है कि स्थानीय प्रशासन अपने स्तर पर राहत और बचाव का काम कर रहा है. लेकिन बाढ़ का असर बड़े क्षेत्र में होने के कारण उपलब्ध संसाधन पर्याप्त नहीं हैं. बड़ी संख्या में लोगों को तत्काल मदद की जरूरत है.
उन्होंने प्रधानमंत्री से बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. कहा कि राहत राशि से लोगों को भोजन, साफ पीने का पानी, दवाइयां, तिरपाल और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया जा सकेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

