Search

 
 
 

Hazaribag News: पूर्व विधायक लोकनाथ महतो की पत्नी के निधन पर आदित्य साहू ने जताया शोक

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने बड़कागांव विधानसभा के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो की पत्नी स्वर्गीय मोलनी देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribag: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने बड़कागांव विधानसभा के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो की पत्नी स्वर्गीय मोलनी देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. रविवार को वे हजारीबाग जिले के बड़कागांव स्थित लोकनाथ महतो के आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं.

Uploaded Image
आदित्य साहू ने दिवंगत मोलनी देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में भाजपा परिवार पूरी संवेदना के साथ शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिवार के सभी सदस्यों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की.

 

इसे भी पढ़ें:


उन्होंने कहा कि किसी प्रियजन का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है. ऐसे कठिन समय में सभी को परिवार के साथ खड़े रहकर उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए. इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार, प्रदेश प्रवक्ता अनिवेश सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही