Search

Hazaribagh News: चौपारण में करोड़ों की दो सड़क योजनाओं की रखी गई आधारशिला

Hazaribagh/ Chouparan: जिले के चौपारण प्रखंड के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों को मुख्य सड़क नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली दो सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया. इन योजनाओं के धरातल पर उतरने से वर्षों से बेहतर सड़क सुविधा की मांग कर रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है.


ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल हजारीबाग द्वारा संचालित इन परियोजनाओं में दुरागढ़ा पीएमजीएसवाई पथ से ढोढिया तक 5.134 किलोमीटर तथा चतरा-चौपारण रोड (बीघा बाजार) से बीघा मुंडा टोला तक 1.180 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा. दोनों योजनाओं की आधारशिला विधायक मनोज कुमार यादव ने रखी.


इस मौके पर विधायक ने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती है. बेहतर सड़क संपर्क से गांवों की दूरी केवल भौगोलिक रूप से ही नहीं, बल्कि विकास के स्तर पर भी कम होती है. उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार से जुड़ी गतिविधियों को भी गति मिलेगी.


शिलान्यास समारोह में प्रमुख पूर्णिमा देवी, जिला परिषद सदस्य राकेश रंजन, सांसद प्रतिनिधि रामस्वरूप पासवान, विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, सह सांसद प्रतिनिधि आशीष सिंह, मुखिया पिंकी देवी, प्रतिनिधि विनोद सिंह, पूर्व मुखिया अरविंद सिन्हा, रामचंद्र सिंह, राकेश पांडे, सुमन सिंह, भाजपा नेता विकास यादव, सियाराम सिंह, सतेंद्र सिंह, अशोक केशरी, पवन सिंह, छोटू यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//