Search

 
 
 

हजारीबाग : खड़े ट्रक में 108 एंबुलेंस ने मारी टक्कर, चालक-कर्मी और मरीज की मौत

 

मरीज के पुत्र और पोते की की हालत गंभीर, मेदांता में चल रहा इलाज

Hazaribagh/Ramgarh : मरीज की जान बचाने के लिए रिम्स लेकर जा रही एंबुलेंस ने मांडू में खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. इसमें हजारीबाग के मेरू स्थित पुंदरी निवासी एंबुलेंस के चालक सुरेंद्र कुमारी और साथ रहने वाले सहयोगी कर्मी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वहीं सड़क हादसे में ओकनी के बुजुर्ग मरीज की भी मौत हो गई. वहीं मरीज के पुत्र संजय कुमार वर्मा और उनके पोते मंटू की हालत नाजुक है. गंभीर रूप से जख्मी चाचा-भतीजे को रांची के इरवा स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों बेहोशी की हालत में बताए गए हैं. उनके ब्रेन के ऑपरेशन की बात कही जा रही है. वहीं मृतकों के शवों को रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है ट्रक ब्रेकडाउन होने के कारण सड़क पर खड़ा था. उसमें न तो इंडिकेटर और ना ही कोई सिग्नल दिया गया था. मृतक बुजुर्ग मरीज के बड़े बेटे रंजीत कुमार वर्मा श्रीकृष्ण बाल आरक्षी विद्यालय में कर्मचारी हैं. उनके ही छोटे भाई संजय और पुत्र मंटू की हालत नाजुक है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/big-accident-in-muzaffarpur-bihar-bus-crushes-auto-five-killed/">बिहार

के मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसाः बस ने ऑटो को रौंदा, पांच की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही