Search

हजारीबाग : चार इंस्पेक्टर समेत 13 एसआई का तबादला

कृष्ण कुमार को यातायात थाना और रोहित बने बरही के थानेदार तीन थानेदार भेजे गए पुलिस एकेडमी, एसपी ने जारी की सूची Hazaribagh : हजारीबाग जिले के कई थानेदारों को एसपी ने फेरबदल कर दिया है. एसपी मनोज रतन चोथे ने गुरुवार को इसकी सूची जारी कर दी है. जिले के विभिन्न थानों में तैनात चार इंस्पेक्टर समेत 13 एसआई का तबादला किया गया है. पुलिस केंद्र में तैनात इंस्पेक्टर अनिल कुमार को बड़कागांव अंचल, जबकि अनिल कुमार मरांडी को सदर अंचल का पुलिस निरीक्षक बनाया गया है. थाना प्रभारी सदर यातायात रोहित कुमार सिंह को बरही का थानेदार बनाया गया है. पुलिस केंद्र में तैनात अमित कुमार लकड़ा को सदर थाना प्रभारी बनाया गया है. इसे भी पढ़ें :  फॉलोअप">https://lagatar.in/followup-no-stove-no-electricity-then-how-did-the-fire-start/">फॉलोअप

: न चूल्हा, न बिजली, फिर कैसे लग गई आग ?
सदर थाना में तैनात इंस्पेक्टर गणेश सिंह को गोरहर थानेदार, बरकट्ठा थानेदार विक्रम कुमार को चरही और बड़कागांव थाना में तैनात एसआई प्रशांत कुमार मिश्रा को कटकमसांडी थानेदार बनाया गया है. कटकमदाग में तैनात एसआई दिनेश कुमार को बरकट्ठा थानेदार और बरही थाना में तैनात एसआई विपिन कुमार यादव को लोहसिंगना का थानेदार बनाया गया है. लोहसिंगना थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह, चरही थानेदार देवेंद्र कुमार और कटकमसांडी थानेदार आनंद आजाद को पुलिस केंद्र भेज दिया गया है. गोरहर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार शाह को यातायात थाना भेजा गया है. इसे भी पढ़ें : IIT">https://lagatar.in/two-scholars-of-iit-madras-are-taking-online-classes-in-vbu-uset/">IIT

मद्रास के दो स्कॉलर VBU यूसेट में ले रहे ऑनलाइन क्लास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp