Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से होगी शहर की निगरानी समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
आपात स्थिति में ऑन द स्पॉट कार्रवाई करने का निर्देश हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर जारी सदर अस्पताल और आरोग्यम हॉस्पिटल में आपात चिकित्सकीय व्यवस्था निर्धारित दुर्गा पूजा के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को डीसी-एसपी ने दिए कई निर्देश Hazaribagh : डीसी नैंसी सहाय व एसपी मनोज रतन चोथे ने सोमवार को पुलिस लाइन परिसर में दुर्गापूजा के अवसर पर संपूर्ण पर्व के दौरान विशेष सतर्कता एवं निगरानी बरतने व विधि व्यवस्था संधारित कर शांतिपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न कराने के लिए हजारीबाग क्षेत्र में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को संबोधित किया. मौके पर डीसी नैंसी सहाय ने दंडाधिकारियों से कहा कि सजग व मुस्तैद रहते हुए पूजा संपन्न करना है. किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. किसी प्रकार की सूचना तत्काल अपने वरीय पदाधिकारी को दें. चिह्नित जगह जहां भीड़ इकट्ठा होती है, वहां अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. धैर्य और संवेदनशीलता के साथ हर परिस्थिति में विवेकपूर्ण तरीके से जुलूस संपन्न कराएं. दंडाधिकारियों की मुस्तैदी, सतर्कता और तत्परता पर ही शांतिपूर्ण पर्व की सफलता निर्भर करेगी. उन्होंने विनम्र रहते हुए अपने कार्यों को संपादित करने की बात कही. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-executed-1088-pending-warrants-in-10-days/">जमशेदपुर

पुलिस ने 10 दिनों में किया 1088 लंबित वारंट का निष्पादन

दंडाधिकारी और पुलिस आपस में बनायें तालमेल : एसपी

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस आपस में बेहतर तालमेल रखें ताकि हर परिस्थिति में कार्रवाई करने में मददगार हो. उन्होंने कहा कि सभी दंडाधिकारी पॉजिटिव माइंडसेट और एटीट्यूड के साथ निर्धारित स्थल पर मौजूद रहें. किसी भी तरह की सूचना वरीय अधिकारियों व कंट्रोल रूम को दें. वहीं एसपी ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था की संवेदनशीलता को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने का निर्देश दिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/ssss-1-6.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

दिशा निर्देशों का करें पालन : एसपी

उन्होंने उपस्थित सभी दंडाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्गापूजा त्योहार के दौरान जिला प्रशासन से जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन करवाना आवश्यक है. कहीं भी विधि व्यवस्था की कोई भी सूचना पर त्वरित एक्शन लेते हुए ऑन द स्पॉट कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान निर्धारित किए गए रूट पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी आईडी कार्ड और रंगीन जैकेट के साथ मौजूद रहेंगे. उन्होंने कहा कि आपसी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए सभी दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी वायरलेस फोन से युक्त होंगे. पर्व वाले मार्गों की सूक्ष्म निगरानी के लिए सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी. इसे भी पढ़ें-IGNOU">https://lagatar.in/ignou-12-day-workshop-begins-for-students-of-ignou-b-ed-program-at-jamshedpur-womens-university/">IGNOU

: जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में इग्नू बीएड प्रोग्राम के छात्रों के लिए 12 दिवसीय कार्यशाला आरंभ
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/officers-1_947-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

पुलिस हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम का नंबर साझा

एसपी ने पुलिस हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम का नंबर साझा किया. सीसीआर नंबर 8002529348 व 8002529349 और पुलिस कंट्रोल नंबर 06546-264159 पर किसी भी प्रकार की सूचना दी जा सकती है.वहीं सदर अस्पताल और आरोग्यम अस्पताल को चिकित्सा सेवा के लिए चिह्नित किया गया है. मौके पर डीडीसी आयुक्त प्रेरणा दीक्षित, प्रशिक्षु आईएएस सुलोचना मीणा, अनुमंडल पदाधिकारी विद्या भूषण कुमार, डीएसपी महेश प्रजापति, डीएसपी राजीव कुमार व सभी जिला स्तरीय दंडाधिकारी उपस्थित थे. दूसरी खबर

विभावि हिंदी विभाग में दो पुस्तकों का विमोचन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/vbu-book_634-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />   Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के सभागार में डॉ. शिव कुमार मेहता की पुस्तक दूधनाथ सिंह का आलोचनात्मक साहित्य एवं डॉ साकेत कुमार पाठक की पुस्तक केदारनाथ अग्रवाल का साहित्यिक वैशिष्ट्य का विमोचन विभागाध्यक्ष डॉ. केदार सिंह की अध्यक्षता में हुआ. इस दौरान मुख्य अतिथि एसोसिएट प्रो हिंदी विभाग एवं आधुनिक भारतीय भाषा विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज के डॉ. वीरेन्द्र कुमार सिंह ने पुस्तकों से संबंधित बातों पर प्रकाश डाला. वहीं कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनील कुमार दुबे तथा वक्ता मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार सिंह और डॉ सुबोध कुमार सिंह शिवगीत ने किया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ राजू राम ने किया. कार्यक्रम में उपस्थित हिंदी विभाग के डॉ. के. के. गुप्ता, डॉ. विनोद रंजन, अमित सिंह, विजय कुजूर, डॉ जय प्रकाश रविदास, डॉ सरिता सिंह, डॉ एस जेड हक, डॉ विनय कुमार बैठा, नीलांबर पीताम्बर विश्वविद्यालय से प्रो ( डॉ ) प्रमोद, सरोज रंजन समेत विभाग के सभी शोधार्थी एवं स्नातकोत्तर हिन्दी के विद्यार्थी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही