पीजी कॉमर्स की परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग, विद्यार्थियों ने कहा-नहीं तो छोड़नी होगी कोई एक परीक्षा विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर परीक्षा नियंत्रक से मिला छात्र मोर्चा Hazaribagh : झारखंड मुक्ति मोर्चा छात्र संघ के जिला अध्यक्ष लड्डू यादव के नेतृत्व में दर्जनों विद्यार्थी मंगलवार को परीक्षा नियंत्रक से मिले. सभी छात्र कॉमर्स विभाग के विद्यार्थी थे. छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक से मिल कर बताया कि पीजी कॉमर्स फोथे सेमेस्टर की परीक्षा और सी.एस की परीक्षा की तिथि इसी महीने की 26 और 28 जून को है. एक ही दिन दोनों परीक्षाएं होने से छात्रों को समस्या हो रही है. इस में छात्रों को किसी एक परीक्षा को छोड़ना पड़ेगा. इस मामले में लड्डू यादव ने कहा कि चूंकि सी.एस की परीक्षा केंद्र की ओर से आयोजित की जाती है. इसलिए विश्वविद्यालय को चाहिए की छात्र हित को ध्यान में रखते हुए तत्काल परीक्षा की तिथि में बदलाव किया जाए. छात्र मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल में सुनील कुशवाहा, साजन कुमार,अनिल कुमार, विकेश, अनिकेत, अनुज, विकास, शंकर, अभिजीत कुमार, सुरीति कुमारी, राजनंदनी, सूरज कुमार, ज्योति कुमारी के साथ दर्जनों विद्यार्थी शामिल थे. इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक डॉ गौरीशंकर तिवारी ने बताया कि वीसी के आने पर बात करेंगे. इसे भी पढ़ें :
किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-customer-upset-due-to-bullying-of-salesman-of-english-liquor-shop-in-jaitgarh/">किरीबुरू
: जैतगढ़ में अंग्रेजी शराब दुकान के सेल्समैन की दादागिरी से ग्राहक परेशान दूसरी खबर जयंती पर पूर्व मंत्री इंद्रनाथ भगत को कांग्रेसियों ने किया याद

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/kkkk-8.jpg"
alt="" width="600" height="300" />
Hazaribagh : हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में पूर्व सांसद, सयुंक्त बिहार के पूर्व मंत्री तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष इन्द्र नाथ भगत की 77 वीं जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि उन्होंने जाति-धर्म को कभी भी प्राथमिकता नहीं दी. उन्होंने गरीबों के विकास के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था. उन्होंने राजनीति में अपना सब कुछ त्याग कर समाज के लिए जो काम कियां उसे भुलाया नहीं जा सकता.
मौके पर ये रहे मौजूद
मौके पर जिला के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, दिलीप कुमार रवि, कृष्णा किशोर प्रसाद, अर्जुन सिंह, सलीम रजा, सदरूल होदा, विजय कुमार सिंह, दिनेश कुमार योगेश, महेश राम रजक, बालेश्वर प्रसाद आदि उपस्थित थे.
तीसरी खबर कोल डस्ट के ढकी भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/ssss-2-4.jpg"
alt="" width="600" height="300" />
ट्रक समेत 510 पेटी अवैध शराब जब्त, चालक गिरफ्तार, चौपारण में शराब बनानेवाली फैक्ट्री का भी खुलासा Chouparan : चौपारण में कोल डस्ट से ढकी भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई. ट्रक में छिपाकर ले जायी जा रही 510 पेटी अवैध शराब को वाहन समेत जब्त कर लिया गया है. वहीं चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही शराब बनानेवाली फैक्ट्री का भी खुलासा हुआ है. दरअसल चौपारण में शराब तस्करी के अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं ताकि उत्पाद विभाग और पुलिस की नजरों से बचा जा सके. लेकिन चौपारण पुलिस की नजरों से शराब की बड़ी खेप बच नहीं सकी. ट्रक के पीछे कोयले के डस्ट के बीच 510 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर ली गई. एक दिन पूर्व ही चौपारण में करोड़ों की शराब और शराब बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया गया. इसे भी पढ़ें :
जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-east-singhbhum-got-first-place-in-the-ranking-of-aspirational-districts-in-the-whole-country/">जमशेदपुर
: आकांक्षी जिलों की रैंकिंग में पूरे देश में पूर्वी सिंहभूम को मिला पहला स्थान 
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/ssss-12.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
गुप्त सूचना पर कार्रवाई
इस संबंध चौपारण थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक बीआर25ए- 4160 पर अवैध अंग्रेजी शराब लोड कर तस्करी के लिए बिहार ले जायी जा रही है. सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार एक टीम गठित की गई. पुलिस को देखते ही चालक ट्रक तेज रफ्तार से भगाने लगा. पुलिस ने पीछा कर पवई कट जीटी रोड पर उसे पकड़ा. उसमें इम्पेरियल ब्लू ब्रांड की 750 एमएल की 180 पेटी, 375 एमएल की 250 पेटी और 180 एमएल की 130 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई. साथ ही बिहार के नालंदा स्थित हरनौत के रूपसपुर निवासी ट्रक चालक सुरेन्द्र राम को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में चौपारण थाना कांड संख्या- 209/23 एवं उत्पाद अधिनियम अंकित किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. आगे मामले की जांच की जा रही थी. [wpse_comments_template]
Leave a Comment