Search

हजारीबाग : 50 टीबी चैम्पियंस सम्मानित, डीसी ने भगवान बिरसा को किया नमन

Hazaribagh : हजारीबाग के सिविल सर्जन डॉ सरयू प्रसाद सिंह ने तीन दिनों का प्रशिक्षण ले चुके टीबी चैम्पियंस को प्रशस्ति पत्र और बैग देकर सम्मानित किया. मौके पर सिविल सर्जन ने सभी टीबी चैम्पियंस का मनोबल बढ़ाते हुए उनसे आग्रह किया कि उन्हें अब समाज में टीबी का राजदूत बन कर कार्य करना है. टीबी से जुड़ी सभी भ्रांतियों को दूर करना है. इसके साथ सरकार की ओर से दी जा रही सभी स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी लोगों को अवगत कराना है. उन्होंने कहा कि अपने आस-पास के मोहल्ले, गांव एवं पंचायत में किसी में भी टीबी के लक्षण दिखे, तो उन्हें जांच के लिए प्रेरित करें. कार्यक्रम में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ राजकिशोर जायसवाल, डीआरसीएचओ डॉ कपिल मुनि प्रसाद, डॉ शशिभूषण, जिला कार्यक्रम समन्वयक टीपू सुल्तान, रवि रंजन और विवेक कुमार उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :भ्रष्टाचार">https://lagatar.in/trying-to-suppress-corruption-cases-manoj-gupta/">भ्रष्टाचार

के मामलों को दबाने की कोशिश : मनोज गुप्ता
दूसरी खबर

डीसी ने शहादत दिवस पर भगवान बिरसा को अर्पित की श्रद्धांजलि

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/dddd-11.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> Hazaribagh : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के 122वें शहादत दिवस पर शुक्रवार को डीसी नैंसी सहाय ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. समाहरणालय सभागर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में डीसी ने जल, जीवन, जमीन तथा संस्कृति की रक्षा के लिए उनके बलिदानों को याद करते हुए उन्हें नमन किया. माल्यार्पण कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा निवेदिता राय, ट्रेजरी ऑफिसर उज्जवल चौरसिया, जिला कल्याण पदाधिकारी व सभी कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-public-relations-campaign-for-family-planning-will-run-from-june-15-to-july-31/">जमशेदपुर

: परिवार नियोजन के लिए 15 जून से 31 जुलाई तक चलेगा जनसंपर्क अभियान
तीसरी खबर

विभावि में मनी धरती आबा की पुण्यतिथि, अर्पित की गई पुष्पांजलि

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/nnnn-2.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> Hazaribagh : विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के यूसेट विभाग में शुक्रवार को एनएसएस की ओर से अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मनाया गया. इस मौके पर धरती आबा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए यूसेट के डायरेक्टर डॉ आशीष कुमार साहा ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ खेमलाल महतो ने कहा कि भगवान बिरसा का संघर्ष अन्य स्वतंत्रता सेनानियों से अलग था. उन्होंने अपनी माटी, जंगल और संस्कृति की रक्षा के लिए शहादत दी. इस मौके पर गौरव कुमार अजहर, रंजीत, बीरबल कुशवाहा, आनंद कुमार, सौरभ कुमार, दिलीप, बबीता, नवीन, विनय कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//