Search

 
 
 

हजारीबाग: चरही से 65 तीर्थयात्रियों का जत्था वैष्णो देवी के लिए रवाना

 
Hazaribagh: जिले के चरही कोयलांचल से 65 तीर्थ यात्रियों का जत्था शुक्रवार को माता के दर्शन के लिए रवाना हो गया. सभी तीर्थयात्री चरही बाजारटांड़ स्थित देवी माता मंदिर से आशीर्वाद लेकर वैष्णो देवी जम्मू के लिए रवाना हुए. विजय पंडित, आनंद पंडित और धुर्वानाथ महतो के नेतृत्व में सारे तीर्थ यात्री 18 दिनों में टूरिस्ट बस से उत्तर भारत का भ्रमण पूरा करेंगे. तीर्थ यात्रा पर रवाना होने से पहले सभी लोगों ने माता की जय जयकार किया. वहीं तीर्थ यात्रियों को रवाना करते हुए सैकड़ों लोगों ने यात्रा मंगलमय होने की कामना की. इस अवसर पर रमेश यादव, चिंतामणि रविदास, राजेंद्र महतो, धनेश्वर कुमार, कैलाशपति महतो, मनोज सिंह और विजय पांडे सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– Good">https://lagatar.in/good-news-upsc-launches-mobile-app-will-get-these-benefits/">Good

News : यूपीएससी ने लांच किया मोबाइल एप, मिलेंगे ये फायदे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही