Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल 14 अभ्यर्थियों ने भरा पर्चा

Barhi : बार एसोसिएशन बरही का चुनाव आगामी 29 अप्रैल को होना तय है. नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 14 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पर्चा भरा. यह जानकारी देते हुए सहायक निर्वाची पदाधिकारी गोविंद प्रसाद ने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता भरत भूषण प्रसाद और झारखंडी साहा अध्यक्ष पद, राजू कुमार प्रसाद और राजीव गुप्ता सचिव और रामचंद्र प्रसाद व मणिलाल चौधरी ने संयुक्त सचिव पद के लिए अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए उदय शंकर सिन्हा और कोषाध्यक्ष पद के लिए राधेलाल चौधरी ही एक मात्र अभ्यर्थी हैं. वहीं रामकृत सिंह, सुजीत प्रधान, बैजनाथ प्रसाद, सुशील कुमार सिंह, राजू प्रसाद गुप्ता, सुखदेव शर्मा आदि ने कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है. मुख्य निर्वाची पदाधिकारी दीपक सत्य शरण ने बताया कि 25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी. 26 अप्रैल को नाम वापसी के साथ ही 27 अप्रैल को अंतिम रूप सभी उम्मीदवारों का नाम प्रकाशित कर दिया जाएगा. इस चुनाव में बरही बार एसोसिएशन के कुल 36 मतदाता 29 अप्रैल को अपना बहुमूल्य मत का प्रयोग करेंगे. इसे भी पढ़ें :  पटना">https://lagatar.in/long-live-atiq-ahmed-and-slogans-of-yogi-modi-murdabad-in-patna/">पटना

में अतीक अहमद अमर रहे और योगी -मोदी मुर्दाबाद के नारे लगे

निवर्तमान अध्यक्ष ने चुनाव से खुद को रखा अलग, जताई नाराजगी

इस चुनाव से निवर्तमान अध्यक्ष आशीष कुमार ओझा ने स्वयं को अलग रखा है. इस संबंध में उन्होंने दलील दी है कि वह अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष हैं. परिषद के निर्देशानुसार दूसरे पद के लिए उन्हें चुनाव नहीं लड़ना है. इसी कारण से वह खुद को अलग रख रहे हैं. हालांकि उन्होंने बरही बार एसोसिएशन के मतदाताओं की संख्या पर नाराजगी जताई है. उन्होंने बताया कि वर्तमान मतदाता सूची के अनुसार बरही कोर्ट में मात्र 24 अधिवक्ता ही नियमित हैं. शेष चुनाव को लेकर जुड़े हैं, जिनमें कुछ ऐसे भी हैं, जिन्हें एसोसिएशन की बैठक या कार्यक्रम में पहले कभी नहीं देखा गया है. कई साथी उन्हें पहचानते भी नहीं हैं. इसे भी पढ़ें : ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-the-officials-took-cognizance-of-all-the-three-news-of-the-education-department-together-read/">‘शुभम

संदेश’ इंपैक्ट : शिक्षा विभाग की तीनों खबरों पर एक साथ पदाधिकारियों ने लिया संज्ञान, पढ़ें…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही