Search

हजारीबाग : एबीवीपी ने दिल्ली व गिरिडीह की घटना के विरोध में निकाला न्याय मार्च

Hazaribagh : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिल्ली में साक्षी की निर्मम हत्या और गिरिडीह की घटना के विरोध में गुरुवार की रात जस्टिस मार्च निकाला. यह मार्च बाबूगांव चौक से निकाला गया. विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री प्रभात कुमार ने आरोपित को फास्ट ट्रैक कोर्ट से जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी लोगों को जागरूक होना पड़ेगा. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लड़की के हत्यारे को फांसी की सजा दी जानी चाहिए, तभी जाकर इंसाफ मिलेगा. मौके पर जिला सह संयोजक मनदीप यादव, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बाबूलाल मेहता, अभिमन्यु कुमार, नगर सह मंत्री यशवंत कुमार, अनमोल, विशु नायक, विवेक यादव, राजा साहू, रंजीत यादव, मनोज यादव, संकेत कुमार, प्रभात, सिंधु कुमार, सोनू कुमार राय समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :यौन">https://lagatar.in/surrounded-by-allegations-of-sexual-abuse-brij-bhushan-said-we-postponed-the-rally-ayodhya-district-administration-said-we-did-not-give-permission/">यौन

शोषण के आरोपों से घिरे बृजभूषण ने कहा, हमने रैली स्थगित की, अयोध्या जिला प्रशासन ने कहा, हमने इजाजत नहीं दी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp