Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: बच्चे की जान लेने वाला आरोपी झोलाछाप डॉक्टर फरार

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh: ज़िले में एक बार फिर एक झोलाछाप डॉक्टर पर गलत इलाज करने का आरोप लगा है. आरोपी परमेश्वर प्रसाद पेसरा पर आरोप है कि इलाज के दौरान 11 वर्षीय बच्चे धीरज कुमार की मौत हो गयी. धीरज को एक छोटा सा घाव था जिसके इलाज के लिए उसे सूई दी गयी. आरोप है की सुई देने के महज़ १५ मिनट बाद ही उसकी जान चली गयी थी. यह घटना 18 जून 2022 की है . इसे भी पढ़ें-बीजेपी">https://lagatar.in/bjps-pc-state-president-nitish-betrayed-the-people-and-mandate-of-bihar/">बीजेपी

की पीसीः बोले प्रदेश अध्यक्ष- नीतीश ने बिहार की जनता और मेंडेट को दिया धोखा

कुर्की जब्ती की करेंगे कोशिश-थाना प्रभारी

इस संबंध में बरकट्ठा थाना में कांड संख्या 114/ 2022 राज्य बनाम परमेश्वर प्रसाद केस दर्ज किया गया. डॉक्टर परमेश्वर प्रसाद की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है, वे फरार चल रहे है. बरकट्ठा थाना प्रभारी विक्रम कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि आरोपी डॉक्टर अपने घर से कहीं दूसरी जगह भाग गया है. गुप्त सूत्रों से पता चला है कि हजारीबाग में ही कहीं है. कोर्ट से हम लोग वारंट ले चुके हैं. यदि जल्द गिरफ्तार नहीं होता है तो इश्तेहार लेकर कुर्की के लिए कोर्ट में आवेदन देंगे और उसके घर को कुर्की करेंगे. ऐसे हम लोग प्रयासरत हैं उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाय. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही