Search

हजारीबाग : अवैध अफीम की खेती पर कार्रवाई, करीब दो एकड़ फसल नष्ट

Hazaribagh: जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. बुधवार को दैहर पंचायत के पत्थलगड़ा और करगा जंगल क्षेत्र में करीब दो एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती को चिन्हित कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.
 
पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए इस अभियान में दुर्गम इलाकों की पहचान ड्रोन की सहायता से की गई. इसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया. अभियान के दौरान घटनास्थल से आठ डिलीवरी पाइप भी बरामद किए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.

Uploaded Image

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अवैध खेती में शामिल लोगों की पहचान के लिए नाम-पता का सत्यापन किया जा रहा है. दोषियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मामले में आगे की जांच जारी है.

इस अभियान में बरही एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल, चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, एसआई सुबिन्दर राम, एसआई सरवन कुमार, एसआई दिव्य प्रकाश, एएसआई बादल महतो, एएसआई कमरुद्दीन सहित सशस्त्र बल और वन विभाग के कर्मी शामिल रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही