Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : अमृत कलश भर बिखेरा ‘मेरी माटी मेरा देश’ का संदेश

Advertisement
Advertisement
गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के एनएसएस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों में भरा देशप्रेम का जज्बा गांव की सोंधी माटी की खुशबू से निहाल हुई अमृत वाटिका Hazaribagh : गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग के एनएसएस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को रैली निकाल ग्रामीणों में देशप्रेम का जज्बा भरा. वहीं अमृत कलश में गांव की मिट्टी भर मेरी माटी मेरा देश का संदेश बिखेरा. आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकाली गई रैली में आजादी के महानायकों का स्मरण करते हुए उन वीर सेनानियों को नमन किया गया. वहीं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में वीर शहीदों के अविस्मरणीय योगदान को याद किया गया. उसके बाद गांव की सोंधी माटी से भरे अमृत कलश को कॉलेज में बनी अमृत वाटिका में सुरक्षित रखा गया. रैली के पहले एनएसएस कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के द्वार पर विधिवत अमृत कलश का पूजन किया. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-hearing-in-speaker-court-in-kamlesh-singh-defection-case-remained-incomplete/">रांची

: कमलेश सिंह दल बदल मामले में स्पीकर कोर्ट में अधूरी रही सुनवाई
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/amrit-kalash-1_575-nnnnn-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

वीर सेनानियों के हम ऋणी हैं : प्राचार्य

प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार ने मेरी माटी मेरा देश के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि मातृभूमि की सेवा और रक्षा में प्राण न्यौछावर करने का सौभाग्य देश के हर नागरिकों के मन में होना चाहिए. जिन वीर सेनानियों के कारण हम आज आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं, उनका हम आजीवन ऋणी हैं. उन्हीं महापुरुषों की भावनाओं को दिल में सदैव संजोए रखने का जज्बा ही मेरी माटी मेरा देश का संकल्प और उद्देश्य है. अंत में प्रशिक्षुओं को प्राचार्य ने पंच प्रण की शपथ दिलाई. मौके पर सहायक प्राध्यापिका बसुंधरा कुमारी, कुमारी अंजलि, डॉ पुष्पा कुमारी, महेश प्रसाद, एसएस माइटी, पुष्पा कुमारी, दीपमाला, रचना कुमारी, गुलशन कुमार, अनिल कुमार, दशरथ कुमार, दिलीप कुमार सिंह, संदीप खलखो, कश्यप कुणाल, संदीप कुमार सिन्हा समेत सभी प्रशिक्षु व कॉलेज कर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-राजीव">https://lagatar.in/rajiv-chandrashekhar-said-indias-enemies-spread-misinformation-to-create-unrest-where-are-you-pointing/">राजीव

चंद्रशेखर ने कहा, अशांति पैदा करने के लिए गलत सूचना फैलाते हैं भारत के शत्रु, इशारा किधर?  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही