Search

 
 
 

हजारीबाग : ‘हर हर महादेव’ का उद्घोष, पुलिस लाइन से निकली भव्य शिव बारात

 
Umesh Kumar Hazaribagh: पुलिस लाइन शिवमंदिर में शुक्रवार को महाशिवरात्रि काफी धूमधाम से मनाया गया. अहले सुबह रूद्राभिषेक एवं सार्वजनिक पूजा हुआ. उसके बाद स्थानीय महिलाओं ने महाशिवरात्रि की पूजा कर भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती से मनोवांछित फल प्राप्ति की कामना की. इस दौरान शिवालय में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही. शिवभक्तों के द्वारा हर हर महादेव, ॐ नमः शिवाय एवं भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती की जयकारों से शिवालय गूंज उठा. महाशिवरात्रि पर हजारीबाग पुलिस लाइन से शिव बारात पीटीसी घुड़सवार, पीटीसी बैंड एवं ढोल नगाड़े के साथ धूमधाम व हर्षोंल्लास के साथ नगर भ्रमण किया. इस अवसर पर भगवान शिव के रूप में सिपाही अरुण कुमार सिंह एवं गणेश के रूप में दिलीप कुमार सिंह थे. वहीं अन्य कलाकारों ने आकर्षक झांकी की प्रस्तुति दी. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-grand-shiva-procession-held-with-pomp-in-chauparan/">हजारीबाग

: चौपारण में धूमधाम से निकली भव्य शिव बारात
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/08rc_m_110_08032024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

मौके पर डीसी-एसपी रहे मौजूद

भक्ति गीत संगीत के माध्यम से इसमें शामिल हजारीबाग डीआईजी, डीसी नैंसी सहाय, पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह, डीएसपी कुमार देवासी, सार्जेंट मेजर कुमार देवव्रत, सार्जेंट रुद्र प्रताप सिंह, पुलिस एसोसिएशन के महामंत्री उपेंद्र नारायण मिश्रा, संयुक्त मंत्री राणा प्रताप, अंकेक्षक अनिल रजक, प्रभाकर दुबे, परमेश्वर मंडल सहीत सिपाही जमादार, थाना प्रभारी और इंस्पेक्टर झांकी का नेतृत्व कर रहे थे. वहीं महिला, पुरुष एवं बच्चे उमंग के साथ जमकर झूमे व भक्तिरस के सरोबार में डुबे नजर आए. शिव बारात का शुभारंभ हजारीबाग डीआईजी सुनील प्रभाकर ने किया. इंद्रपुरी चौक, झंडा चौक, बंसीलाल चौक, बुढ़वा महादेव होते हुए पुलिस लाइन वापस आकर शिव बारात का समापन हुआ. इसके बाद देर शाम शिवमंदिर में कीर्तन मंडली द्वारा अखंड कीर्तन किया गया. कीर्तन मंडली के सदस्यों ने देर रात तक भगवान शिव एवं माता पार्वती की भजन कीर्तन से समस्त पुलिस लाइन को मंत्रमुग्ध कर दिया. मौके पर बड़ा बाजार थाना प्रभारी, लोहसिगना थाना प्रभारी, कोर्रा थाना प्रभारी, मुफस्सिल थाना प्रभारी, पीटीसी के जवान और जैप जवान सहित सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-चांडिल">https://lagatar.in/chandil-villagers-caught-the-knife-wielding-youth-and-handed-them-over-to-the-police/">चांडिल

: चाकूबाजी करने वाले युवकों पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही