Search

 
 
 

हजारीबाग: बैंक में घुसकर हथियारबंद अपराधियों ने लूटा सोना और नकदी

Hazaribagh: हजारीबाग के बरही इलाके में शुक्रवार को दिनदहाड़े बैंक लूट की बड़ी घटना सामने आई है. हजारीबाग रोड स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में घुसकर हथियारबंद अपराधियों ने भारी मात्रा में सोना और नकदी लूट ली. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अपराधी करीब 40 किलो सोना और लगभग 5 लाख रुपये लेकर फरार हो गए.
 

Hazaribagh: हजारीबाग के बरही इलाके में शुक्रवार को दिनदहाड़े बैंक लूट की बड़ी घटना सामने आई है. हजारीबाग रोड स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में घुसकर हथियारबंद अपराधियों ने भारी मात्रा में सोना और नकदी लूट ली. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अपराधी करीब 40 किलो सोना और लगभग 5 लाख रुपये लेकर फरार हो गए. लूटे गए सोने की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है.

 

जानकारी के अनुसार, अपराधी सामान्य ग्राहकों की तरह बैंक में दाखिल हुए थे. अंदर पहुंचते ही उन्होंने हथियार निकाल लिए और बैंक कर्मियों व ग्राहकों को डराकर अपने कब्जे में ले लिया. विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी गई, जिसके बाद सभी को एक जगह खड़ा कर दिया गया. इसके बाद बदमाश सीधे स्ट्रॉन्ग रूम और कैश काउंटर की ओर बढ़े.

 

कुछ ही मिनटों में अपराधी सोना और नकदी का बैग अपने साथ लेकर मौके से फरार हो गए. घटना के बाद बैंक में अफरातफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बैंक परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी गई. आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की कोशिश की जा रही है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही