Search

 
 
 

हजारीबाग : बरनवाल महिला समिति ने मनाया सावन महोत्सव

 
Vishnugarh : बरनवाल धर्मशाला में सोमवार को आयोजित सावन महोत्सव में बरनवाल महिला समिति ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए. इनमें नृत्य और संगीत शामिल है. कार्यक्रम में शरीक महिलाओं के परिधान एवं श्रृंगार में हरे रंग को प्रधानता दी गई थी. सिंदूर को छोड़कर सबकुछ हरा था. समारोह में मौजूद बच्चे नाच गा रहे थे. कार्यक्रम में दौरान बरनवाल महिला समिति के सदस्यों का उत्साह चरम पर रहा. महिला समिति की मीडिया प्रभारी शालिनी बरनवाल ने कहा कि सावन महोत्सव का इंतजार हम सब बहनें बेसब्री से करते हैं. सभी बहनें एक साथ जुटकर महोत्सव उमंग और उत्साह के साथ मनाते हैं. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-bjp-people-busy-preparing-for-sankalp-yatra-strategy-made-in-barhis-ib/">हजारीबाग

: संकल्प यात्रा की तैयारी में जुटे भाजपाई, बरही के आईबी में बनी रणनीति
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/sawan-mahotsawa-21_220-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

सफल प्रतिभागियों को दिया गया पुरस्कार

समारोह में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर बरनवाल महिला समिति की अध्यक्ष बबीता बरनवाल, उपाध्यक्ष वीणा बरनवाल, अनिता बरनवाल, सचिव दीपा बरनवाल, ममता रानी, मीडिया प्रभारी शालिनी बरनवाल, कोषाध्यक्ष प्रिया बरनवाल, सीमा बरनवाल के अलावा काफी संख्या में महिलाएं शामिल थीं. इसे भी पढ़ें :प्रतिभावान">https://lagatar.in/8-ball-club-will-prove-to-be-a-milestone-in-grooming-the-career-of-talented-players-satyanand-bhokta/">प्रतिभावान

खिलाड़ियों का करियर संवारने में मील का पत्थर साबित होगा 8 बॉल क्लब : सत्यानंद भोक्ता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही