Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : बसरिया में महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन व ध्वजारोपण

वैदिक मंत्रोच्चारण और जय श्री राम के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र Barkatha:  बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के बसरिया गांव में आगामी 10 अप्रैल से होने वाली सात दिवसीय श्री श्री 1008 शिव प्राण प्रतिष्ठा सह हनुमत महायज्ञ को लेकर बुधवार को भूमि पूजन और ध्वजारोपण किया गया. यज्ञाधीष अशोक पाण्डेय, यज्ञाचार्य छोटी पाण्डेय, उप यज्ञाचार्य शंकर पांडेय व संरक्षक पवन पाण्डेय ने संयुक्त रूप से पूरे विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन और ध्वजारोपण करवाया. इसके बाद गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने पूरे गांव का भ्रमण कर भिक्षाटन किया. इस दौरान पूरा क्षेत्र वैदिक मंत्रोच्चारण और जय श्री राम के नारों से गूंजता रहा. इसे भी पढ़ें-डीआईजी">https://lagatar.in/dig-took-stock-of-the-security-arrangements-of-dhanbad-court/">डीआईजी

ने लिया धनबाद कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, दिये कई दिशा-निर्देश

10 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ महायज्ञ

बता दें कि आगामी 10 अप्रैल से भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ की शुरूआत होगी. मौके पर जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी, मुखिया कमलेश कुमार पंसस प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद, यज्ञ समिति के अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद उपाध्यक्ष बासुदेव मंडल सचिव चंद्रिका सिंह महासचिव छोटी रविदास कोषाध्यक्ष कुलदीप प्रसाद, उपकोषाध्यक्ष सुनील प्रसाद, निगरानी समिति के अध्यक्ष अशोक प्रसाद, उपाध्यक्ष अशोक सिंह, शोभा समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष राहुल कुमार, संचालन समिति के अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद, छोटी प्रसाद, सुरेश प्रसाद, जगदीश प्रसाद, संयोजक विक्की कुमार, उमेश प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, भागीरथ प्रयाद,खुबलाल प्रसाद, महेश रविदास, सुभाष प्रसाद, कारू प्रसाद, नरेश कुमार, रामचंद्र प्रसाद,चालू सिंह, छोटी सिंह अरूण पाण्डेय, पवन पाण्डेय, मेनवा देवी मिथिलेश सिंह, सचिन कुमार, चांदो महतो, खीरों महतो, सहदेव कुमार, संतोष मंडल समेत सैकड़ों महिलाएं,बच्चे व श्रद्धालुगण उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें-कुछ">https://lagatar.in/after-being-closed-for-a-few-days-illegal-coal-business-started-again-in-a-protected-manner-in-bokaro-ramgarh-dumping-is-happening-in-rungta-plant/">कुछ

दिन बंद रहने के बाद फिर से शुरू हुआ बोकारो-रामगढ़ में संरक्षित तरीके से अवैध कोयले का कारोबार,रूंगटा प्लांट में हो रहा डंप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही