Search

 
 
 

हजारीबाग : महायज्ञ के लिए किया गया भूमिपूजन और ध्वजारोपण

 
Hazaribagh : टाटीझरिया प्रखंड के मंडपा में श्री श्री 1008 हनुमंत प्राण-प्रतिष्ठा सह महायज्ञ का शुभारंभ 13 अप्रैल को किया जाएगा. यह 17 अप्रैल तक चलेगा. मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए गुरुवार को भूमि पूजन किया गया. इसके पूर्व भक्तों ने भव्य शोभायात्रा निकाली. जिसमें मुखिया कांति देवी, पंसस राजेश यादव, आदित्य कुमार, सुरेश यादव और प्रदीप सिन्हा समेत गांव की महिला व पुरुष शामिल थे. वहीं यज्ञ स्थल पर पूजा-अर्चना कर ध्वजारोपण किया गया. ध्वजारोपण का कार्य यज्ञाचार्य विवेक शास्त्री और सहयोगी ने वैदिक रीति से किया. भूमि पूजन में यजमान के रूप में दीपक साव समेत कई लोगों ने भाग लिया. यज्ञ को सफल बनाने के लिए समिति का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष राजेश यादव, उपाध्यक्ष सोबरन यादव, रंजीत यादव, सचिव मदन यादव, उप सचिव टुनटुन यादव, राजेश साव, कोषाध्यक्ष गोपी यादव, अनुज साव, वीरेंद्र मोदी, संचालक राजू रंजन, लोकनाथ गोप, संरक्षक प्रकाश साव, सलाहकार अनिल यादव और सहदेव यादव शामिल थे. इसे भी पढ़ें : आफताब">https://lagatar.in/government-land-records-city-zone-in-hands-aftab-serious-questions-on-role-zone-personnel/">आफताब

के हाथों में शहर अंचल के जमीन के सरकारी रिकॉर्ड, अंचल कर्मियों की भूमिका पर गंभीर सवाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही