Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: पुलिस वाहन से बाइक चालक घायल, युवक को तड़पता छोड़ भागा

Hazaribagh: पदमा में एक हादसे के बाद पुलिस का अमानवीय चेहरा दिखा. जिस पुलिस को मदद कर पीड़ित को अस्पताल पहुंचाना था, वह छोड़कर भाग गया. मामला पदमा थाना क्षेत्र का है. बताया जाता है कि हजारीबाग पुलिस लाइन की गाड़ी ने एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया. युवक को तड़पता छोड़ पुलिस लाइन की गाड़ी में बैठे जवान वहां से भाग निकले. उसके बाद स्थानीय लोगों ने युवक को सड़क पर तड़पता देख उठाकर उसे सदर अस्पताल भेजा. युवक की पहचान इचाक निवासी जेएसएलपी में तैनात श्रवण कुमार के रूप में की गई. युवक को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. वहां वह जिंदगी और मौत से लड़ रहा है.
इसे भी पढ़ें– PFI">https://lagatar.in/amit-shah-holds-high-level-meeting-with-nsa-home-secretary-dg-nia-regarding-raids-on-pfi-locations/">PFI

के ठिकानों पर छापों को लेकर अमित शाह ने एनएसए, गृह सचिव, डीजी एनआईए के साथ हाई लेवल मीटिंग की
स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना किससे नहीं होती, लेकिन इंसानियत के नाते, पुलिस को अपना फर्ज निभाने की जरूरत थी. अगर रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो सुरक्षा की जिम्मेवारी कौन उठाएगा. इधर पदमा थाना प्रभारी विक्रांत ने बताया कि गाड़ी के नंबर देखने से लगा कि यह हजारीबाग पुलिस लाइन की गाड़ी है. जवान किसी काम से आए थे. इस संबंध में घायल युवक के भाई कुलदीप सोनी ने पदमा थाने में आवेदन दिया है. मामला दर्ज किया जाएगा. अभी इस पर जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें– ED">https://lagatar.in/ed-attaches-statement-of-former-jmm-treasurer-ravi-kejriwal-with-chargesheet/">ED

ने झामुमो के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल का बयान चार्जशीट के साथ अटैच किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही