Search

 
 
 

हजारीबाग : रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष बने बीरेंद्र रजक

 
Chauparan, Hazaribagh:  चौपारण प्रखंड के बच्छई पंचायत भवन ग्राम डुमरी में रामनवमी अखाड़ा समिति की बैठक हुई. इसमें बच्छई पंचायत व गोबिन्दपुर पंचायत के सभी रामनवमी पूजा अखाड़ा समिति, जिसमें ग्राम गोबिन्दपुर, बेलाटांड़, मालिकाना, चक, डुमरी, ओबरा व सेवई है, के पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता मुखिया संघ के अध्यक्ष बीरेंद्र रजक व संचालन बसंत साव ने किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि विगत 10 वर्षों से रामनवमी मेला लगता आ रहा है. मेला में विधि व्यवस्था बनी रहे. इसे लेकर महा रामनवमी पूजा समिति गठन किया गया. सर्वसम्मति से अध्यक्ष मुखिया बीरेंद्र रजक, सचिव सहदेव प्रसाद यादव और कोषाध्यक्ष राहुल कुमार साव गोबिन्दपुर चुने गए. यह भी निर्णय लिया गया कि मेला में किसी तरह का दिक्कत न हो इसलिए लाइट, पानी, टेंट और कुर्सी की व्यवस्था की जाएगी. मेले में मनचलों पर पैनी नजर रखने की बात कही गई. बैठक में उप मुखिया संजय साव, वार्ड प्रतिनिधि गणेश भुइयां, किसुन साव, टिंकू कुमार, नकुलदेव रजक, रंजीत गुप्ता, सतेन्द्र यादव, दिनेश यादव, सुरेन्द्र साव, दिनेश शर्मा गोबिन्दपुर, पप्पू राणा, दीपक राणा, सीता राम, रविदास, शंकर दयाल साव, महाबीर साव, गोलू सिंह, राजेश स्वर्णकार, मनोज यादव, राधा रमण गुप्ता, संजय ठाकुर और महेश यादव सहित कई उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-मतदाता">https://lagatar.in/video-film-made-by-sailors-on-maithon-dam-for-voter-awareness/">मतदाता

जागरुकता को लेकर मैथन डैम पर नाविकों का बनाया गया वीडियो फिल्म
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही