Search

हजारीबाग : भाजपा प्रत्याशी ने झोंकी ताकत, 64 दिनों से चुनाव प्रचार पर मनीष जायसवाल

भाजपा प्रत्याशी ने अब तक 500 पंचायतों के 1200 से अधिक गांवों तक बनाई पहुंच Hazaribagh:  हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल का भाजपा ने 2 मार्च की शाम को टिकट कंफर्म किया, जिसके बाद 3 मार्च से ही उन्होंने क्षेत्र के पतरातू से जनता के बीच जुड़ना शुरू किया. पूरे लोकसभा क्षेत्र के प्रमुख स्थलों की जनता के बीच महज 4- 5 दिनों में तूफानी दौरा कर टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओं और जनता का आभार जताया. इसके बाद उन्होंने लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी 34 भाजपा मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ परिचयात्मक बैठक की. विशेष रणनीति के तहत एक भाजपा मंडल में एक दिन का ग्राम भ्रमण कार्यक्रम शुरू किया. इसके तहत उन्होंने प्रतिदिन करीब एक दर्जन पंचायतों के दो दर्जन से अधिक गांवों में पहुंच कर ग्रामीण के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया और जनसंवाद कर उनसे भाजपा और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. लोगों से संपर्क साधते हुए गांवों में पदयात्रा कर, घरों में दस्तक देकर और चौपाल के माध्यम से खोरठा भाषा में संवाद, खटिया पर आराम और गांवों में लोगों के घरों पर चाय-पानी और नाश्ता करके उन्हें अपनापन का एहसास कराया. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/hemant-soren-reached-supreme-court-against-the-order-of-jharkhand-high-court/">झारखंड

हाइकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हेमंत सोरेन

मनीष ने चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत

जायसवाल ने पिछले करीब 64 दिनों से अनवरत बिना रुके, बिना थके, आंधी, तूफान, बारिश और 42- 44 डिग्री सेल्सियस तापमान में अहले सुबह से लेकर देर रात्रि तक लोगों के बीच जिस प्रकार बने रहे वह कोई आसान बात नहीं है. जनसंपर्क कार्यक्रम के पश्चात देर रात्रि तक क्षेत्र के धार्मिक अनुष्ठानों में व्यक्तिगत रूप से शामिल हुए. पिछले करीब 65 दिनों से जायसवाल की दिनचर्या पूरी तरह जनता को समर्पित है. वे इस दौरान महज़ 3- 4 घंटे की ही नींद ले पाते हैं. बाकी के 20- 21 घंटे जनता के बीच दे रहे हैं. मनीष जायसवाल की मेहनत का ही नतीजा है कि पहले सुबह से लेकर चिलचिलाती कड़ी धूप की दोपहर हो या देर रात्रि क्षेत्र की जनता उनके इंतजार में खड़ी रहती है और उन्हें अपना पूरा प्रेम, स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन देकर उनका हौसला बढ़ाती है. क्षेत्र भ्रमण के दौरान मनीष जायसवाल लोगों के बीच लोगों के द्वारा उपलब्ध कराए गए सत्तू, गुड का शर्बत, नींबू पानी, खीरा, तरबूज, चाय- पकौड़ा और दोपहर का भोजन उनके साथ ही करते हैं. मनीष जायसवाल विधानसभा चुनाव की तर्ज पर लोकसभा चुनाव में धुआंधार जनसंपर्क अभियान चल रहे हैं. वह प्रतिदिन अपनी गाड़ी से 250 किलोमीटर चलते हैं और जनसंपर्क के दौरान गांव में प्रतिदिन 10- 12 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं. इसे भी पढ़ें-भ्रष्टाचार">https://lagatar.in/everyone-is-naked-in-the-bath-of-corruption-cpim/">भ्रष्टाचार

के हमाम में सभी नंगेः सीपीआइ(एम)

लोगों के चेहरे की खुशी देख मिट जाती है थकान : मनीष

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में लगातार चुनावी जनसंपर्क कर रहे भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान उन्हें जनता का बेशुमार प्यार, आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है. वे कहते हैं कि घर से अकेले निकलते हैं लेकिन रास्ते में लोग जुड़ते जाते हैं और एनडीए के कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर होता है. गांव में जब हमारा कारवां पहुंचता है तो लोगों के चेहरे की खुशी देख हमारी थकान मिट जाती है और क्षेत्र में बने रहने और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है. मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता पीएम पद के लिए नरेंद्र मोदी को ही तीसरी बार देखना चाहती है और इसीलिए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से इस बार प्रचंड मतों से विशाल कमल खिलेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp