Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: BJP नेता ने कुलपति को सौंपा पत्र, महिला महाविद्यालय खोलने का दिया प्रस्ताव

Hazaribaghहजारीबाग में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव से BJP नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता ने मुलाकात की. साथ ही एक स्मार पत्र सौंपा. जिसके माध्यम से इचाक प्रखंड में महिला महाविद्यालय खोलने की मांग की. उन्होंने पत्र में लिखा कि इचाक प्रखंड में महिला कॉलेज का अभाव है. जिससे यहां की छात्राओं को काफी परेशानी होती है. साथ ही अपना घर छोड़कर उन्हें दूसरी जगहों पर पढ़ाई करने के लिए जाना पड़ता है. कई बार तो ऐसी स्थिति हो जाती है कि इंटर पास करने के बाद छात्राओं को पढ़ाई छोड़ देनी पड़ती है. बीजेपी नेता ने पत्र में यह भी लिखा है कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आलोक में यहां महिला कॉलेज की स्थापना किये जाने की जरुरत है. कुलपति ने बीजेपी नेता को आश्वासन दिया कि इस मामले में शीघ्र ही विचार किया जाएगा और छात्राओं के हित में निश्चित तौर पर महाविद्यालय खोला जाएगा. इसे भी पढ़ें: चौपारण">https://lagatar.in/illegal-sand-laden-tractor-seized-in-chauparan-driver-absconding/">चौपारण

में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही