Search

 
 
 

हजारीबाग : संकल्प यात्रा की तैयारी में जुटे भाजपाई, बरही के आईबी में बनी रणनीति

 
Barhi : बरही विधानसभा स्तरीय भाजपाइयों की बैठक सोमवार को बरही आईबी डाक बंगला में हुई. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मुख्य अतिथि योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्य मंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में संकल्प यात्रा के साथ जनसभा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. यह संकल्प यात्रा चार सितंबर को बरही पहुंच रही है. यह संकल्प यात्रा भय, भूख, भ्रष्टाचार एवं कुशासन से मुक्त कराने के उद्देश्य जनता के बीच 40 दिनों तक संकल्पों का साकार करने का आह्वान करेंगे. यह संकल्प यात्रा 10 अक्तूबर तक सात चरणों में हो रही है. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-objections-or-suggestions-on-the-provisional-draft-of-pesa-can-be-sent-till-august-26/">झारखंड

: 26 अगस्त तक भेजा जा सकता है पेसा के औपबंधिक प्रारूप पर आपत्तियां या सुझाव

बैठक में भाजपा के कई नेता रहे मौजूद

बैठक में बरही विधानसभा के सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं सभी मंच मोर्चा के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेतागण शामिल हुए. बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेंद्र प्रताप सिंह के अलावा पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, जिला अध्यक्ष अशोक यादव, जिला महामंत्री सुनील साहू, सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव, सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद थे. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक यादव व संचालन पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अमित साहू ने किया. बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, बरही पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अमित साहू, पूर्वी मंडल अध्यक्ष बंधन यादव, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र चंद्रवंशी, संजीव कतरियार, मुखिया मोतीलाल चौधरी व किसान मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष पप्पू चंद्रवंशी सहित बरही, पदमा, चौपारण मंडल के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :प्रतिभावान">https://lagatar.in/8-ball-club-will-prove-to-be-a-milestone-in-grooming-the-career-of-talented-players-satyanand-bhokta/">प्रतिभावान

खिलाड़ियों का करियर संवारने में मील का पत्थर साबित होगा 8 बॉल क्लब : सत्यानंद भोक्ता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही