Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: इचाक में भाजपा की तिरंगा यात्रा, शहीदों को किया याद

Hazaribagh: इचाक में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली. यह यात्रा बोधिबागी कुरहा के पास कारगिल शहीद रघुवीर प्रसाद मेहता की आदमकद प्रतिमा के पास से निकाली गई. तिरंगा यात्रा का समापन लोटवा में कारगिल शहीद राजेश मिंज की प्रतिमा के पास हुआ. इस दौरान वंदे मातरम और भारत माता की जय के गगनभेदी नारे लगे. बाइक सवारों के साथ निकाली गई इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बटेश्वर प्रसाद मेहता ने किया. उन्होंने दोनों वीर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि यह तिरंगा यात्रा राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है. इसे भी पढ़ें- सुशील">https://lagatar.in/sushil-modi-said-nitish-tejashwi-government-will-fall-before-time/">सुशील

मोदी ने कहा- समय से पहले ही गिर जाएगी नीतीश-तेजस्वी सरकार
उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के संदेश को आत्मसात करते हुए 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा झंडा फहराने की लोगों से अपील की. साथ ही कहा कि इसका उद्देश्य उन महानायकों को याद करना है, जिनकी बदौलत हिन्दुस्तान को आजादी मिली. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, सेवानिवृत्त सैनिक शंकर सिंह, गौतम नारायण सिंह, राजू सिंह, सांसद प्रतिनिधि भागवत मेहता, हरिहर मेहता, रमेश गुप्ता, राजेश अग्रवाल, गोंगा पंचायत के मुखिया उमेश मेहता, पूर्व मुखिया सुनील मेहता, देवनारायण मेहता, सुजीत मेहता, निरंजन मेहता और भाजपा इचाक प्रखंड के अध्यक्ष सुभाष सोनी समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- BREAKING">https://lagatar.in/breaking-nitish-kumar-takes-oath-as-cm-tejashwi-yadav-becomes-deputy-chief-minister/">BREAKING

: नीतीश कुमार ने सीएम पद की शपथ ली, तेजस्वी यादव बने उपमुख्यमंत्री
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही