Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: बरही में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh: बरही में पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक पर तिरंगा यात्रा निकाली. इसमें सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व प्रबुद्धजन शामिल हुए. यात्रा में पूर्व विधायक बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच बाइक पर सवार होकर यात्रा की अगुवाई करते हुए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा रहे थे. तिरंगा यात्रा कोबरा 203 वाहिनी गेट से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चारों मार्ग पटना रोड, धनबाद रोड, हजारीबाग रोड और गया रोड होते हुए बरही चौक पर जनसंबोधन के साथ समाप्त हुआ. अपने संबोधन में पूर्व विधायक ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री के आह्वान पर पूरे देश मे तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. आज देश चौतरफा विकास की ओर अग्रसर है. हमारी सीमाएं सुरक्षित हुई हैं. हमारा देश विश्व स्तर पर मजबूत हुआ है. उन्होंने लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घर की छतों पर तिरंगा फहराने की अपील की. इसे भी पढ़ें- सुशील">https://lagatar.in/sushil-modi-said-nitish-tejashwi-government-will-fall-before-time/">सुशील

मोदी ने कहा- समय से पहले ही गिर जाएगी नीतीश-तेजस्वी सरकार
इस तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, विहिप जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता, भाजपा ओबीसी मोर्चा के मुन्ना यादव, चौपारण मुखिया संघ अध्यक्ष वीरेंद्र रजक, राष्ट्रीय यादव सेना के विनोद यादव, बरही पूर्वी उप मुखिया मनोज उपाध्याय, मेवालाल केशरी, राजकुमार केशरी, आकाश जायसवाल, इंद्रदेव ठाकुर, मनोज साव, अमित सिंह, पिंटू ठाकुर, विक्रम पाण्डेय, विनय कुमार, संदीप सिंह, बलराम केशरी, प्रभु यादव, दिनेश यादव, युगल यादव, अनुज मालाकार, बिरेंद्र रविदास, कौशल निषाद और गगन निषाद शामिल थे. इसे भी पढ़ें- BREAKING">https://lagatar.in/breaking-nitish-kumar-takes-oath-as-cm-tejashwi-yadav-becomes-deputy-chief-minister/">BREAKING

: नीतीश कुमार ने सीएम पद की शपथ ली, तेजस्वी यादव बने उपमुख्यमंत्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही